OPPO F27 Pro Plus Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में कई दिग्गज फोन निर्माता हैं जो अपने शानदार हैंडसेट को मार्केट में उतारते रहते हैं। उन्हीं कंपनियों में से एक ओप्पो भी है जो मिड रेंज फोन के लिए लोगों के बीच जाना जाता है। तरह-तरह के फीचर्स के साथ अपने बजट फ्रेंडली फोन को पेश करने वाली कंपनी ओप्पो जल्द अपना एक और नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारने वाला है। आगामी ओप्पो एफ27 प्रो प्लस 5जी की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो चुकी है और कुछ फीचर्स लॉन्च से पहले ही लीक हो चुके हैं। हैंडसेट के लुक, तस्वीर, फीचर्स से लेकर कीमत तक का पता चल चुका है, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ठप्पा नहीं मिला है। आइए ओप्पो एफ27 प्रो प्लस 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OPPO F27 Pro+ Launch Date in India
ओप्पो ने एफ27 प्रो प्लस 5जी की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इसका एक माइक्रो पेज भी फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर बनाया गया है और वहां भी लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है। कंपनी के अनुसार ओप्पो एफ27 प्रो प्लस 5जी 13 जून 2024 को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से लॉन्च डेट के अलावा डिजाइन, कलर ऑप्शन्स समेत कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।
OPPO F27 Pro+ Design
जानकारी के लिए बता दें कि चीन मार्केट में ओप्पो ए 3 प्रो को अप्रैल में पेश किया गया था, जिसे ओप्पो एफ27 प्रो प्लस 5जी के रीब्रांडेड संस्करण के तौर पर जाना जा रहा है। कहा जा रहा है कि ओप्पो ए3 प्रो की तरह ही ओप्पो एफ27 प्रो प्लस का डिजाइन है। साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन भी ओप्पो ए3 प्रो की तरह होंगे।
ये भी पढ़ें- Recharge Plan: नहीं करना पड़ेगा बार-बार रिचार्ज, ये है Jio का खास प्लान
OPPO F27 Pro Plus Price and Availability in India
ओप्पो एफ27 प्रो प्लस 5जी को डस्क पिंक और मिडनाइट नेवी जैसे दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। फोन के दो वैरिएंट- 8GB + 128GB और 8GB + 256GB RAM होंगे। कहा जा रहा है कि ये फोन एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 25000 रुपये से लेकर 35000 रुपये के बीच हो सकती है। ओप्पो एफ27 प्रो प्लस 5जी स्मार्टफोन को भारत में ओप्पो की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
Oppo F27 Pro+ 5G Key Specifications
ओप्पो की ओर से आगामी 5जी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कर दी गई है। धूल-मिट्टी से लेकर पानी से सुरक्षित रखने के लिए ये फोन IP69, IP68 और IP66 प्रमाणित है। फोन में 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन होगी, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ होगी। फोन का वजन 177 ग्राम और मोटाई में 7.89 मिमी होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन्स चीन में लॉन्च हो चुके ओप्पो ए3 प्रो के जैसे हो सकते हैं।
संभावना है कि फोन में 5,000mAh बैटरी होगा, जो 67W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 6.7 इंच का हो सकता है, जो 120Hz फुल-एचडी+ AMOLED कर्व्ड स्क्रीन साथ हो सकता है। फिलहाल, फोन के बारे में ऑफिशियली तौर पर जानकारी आनी बाकी है।
ये भी पढ़ें- 2000 रुपये से कम के AC, गर्मी से दिलाएंगे राहत!
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines