Oppo F27 Pro Plus 5G Launch Price in India: ओप्पो ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप F27 Pro Plus 5G के फीचर्स को टीज किया था। जिसके बाद कंपनी ने कंफर्म किया था कि ये डिवाइस 13 जून को लॉन्च होगा। आज ये फोन भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है। टीजर में, स्मार्टफोन कंपनी ने आगामी डिवाइस में बेहतरीन डिस्प्ले होने का दावा किया है।
ओप्पो ने X पर पोस्ट किया है कि ओप्पो F27 Pro Plus में एक दमदार डुअल 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और ऑल राउंड रग्डनेस के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन मिलेगी। ओप्पो ने बेहतर डिस्प्ले परफॉर्मेंस के साथ अपग्रेड किए गए फीचर्स को भी टीज किया है।
सबसे बेस्ट वाटरप्रूफिंग
ओप्पो ने कंफर्म किया है कि ओप्पो F27 प्रो प्लस हाई टेम्परेचर, पानी में लगातार डूबने और ज्यादा पानी के दबाव में भी काम करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें IP69, IP68 और IP66 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ ट्रिपल-रेटिंग मिलती है। कंपनी यह भी दावा करती है कि डिवाइस भारत का पहला IP69 रेटेड स्मार्टफोन है।
ऐसी वाटरप्रूफ रेटिंग अभी तक iPhone में भी नहीं है। कहा जा रहा है कि F27 Pro, Oppo A3 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा। दूसरी ओर, Oppo F27 Pro+ में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। डिस्प्ले के 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस को भी हिट करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : IPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर! सिर्फ इन मॉडल्स को मिलेगा IOS 18 का अपडेट; देखें लिस्ट
कैमरा फीचर्स
Pro+ वर्जन में 5000mAH की बैटरी होगी, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग होगी। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस में 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर हो सकता है। स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट हो सकता है।
कैसा होगा डिजाइन?
Oppo F27 की शेयर की गई तस्वीर से डिवाइस के डिजाइन का पता चलता है। तस्वीर से पता चलता है कि स्मार्टफोन डुअल टोन वेगन लेदर बैक के साथ-साथ पीछे की तरफ एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में उपलब्ध होगा। बैक पैनल इस साल रिलीज हुए कई डिवाइस जैसा ही है। हालांकि, Oppo कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर एक मेटल रिंग ऐड कर सकता है। टीजर इमेज से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट ब्लू और पिंक में लॉन्च किया जाएगा।
Oppo F27 Pro Plus: कीमत
यह डिवाइस चीन में उपलब्ध Oppo A3 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होने का अनुमान है। उम्मीद है कि डिवाइस की भारतीय कीमत भी लगभग वैसी ही होगी। ओप्पो A3 प्रो चीन में CNY 1,999 से शुरू होता है, जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए लगभग 23,060 रुपये है। इसलिए, यह कहा जा रहा है कि ओप्पो F27 प्रो प्लस की कीमत भी लगभग 25,000 रुपये होगी।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
19 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
21 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines