OPPO F25 Pro 5G Vs Realme 12 Pro: ओप्पो ने भारतीय बाजार में एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नॉर्मल फीचर्स के साथ कंपनी ने इसमें कई AI फीचर्स को भी ऐड किया है, जिसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरा पर आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, बॉर्डरलेस डिस्प्ले और फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए स्मार्ट एआई फीचर्स ऑफर करता है।
पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ भी फोन काफी पतला और हल्का है, ओप्पो F25 प्रो 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच बॉर्डरलेस AMOLED डिस्प्ले मिलता है। साथ ही फोन में सुपर-फास्ट 100W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। कहा जा रहा है कि 25 हजार के बजट में ये फोन सीधे तौर पर Realme 12 Pro 5G को कड़ी टक्कर देगा। आइए पहले लेटेस्ट लॉन्च किए गए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स जान लेते हैं।
OPPO F25 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन कि बात करें तो इस 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2412X1080 पिक्सल, 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1100 निट्स तक की ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे आपको एक स्मूथ और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। फोन को पावर देने के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो 6nm प्रोसेस है।
ये भी पढ़ें : MWC इवेंट में होगी Smartphones की बारिश
OPPO F25 Pro 5G के कैमरा फीचर्स
स्मार्टफोन में पीछे की तरफ ओमनीविजन OV64B सेंसर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, Sony IMX355 सेंसर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए सोनी IMX615 सेंसर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO F25 Pro 5G की कीमत
OPPO F25 Pro 5G भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया जिसमें 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। यह डिवाइस 5 मार्च, 2024 को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और ओप्पो ई-स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन दुकानों पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें : Apple के इतिहास का सबसे बड़ा अपडेट होगा IOS 18
Realme 12 Pro 5G की बढ़ाएगा मुश्किलें?
हालांकि 25 हजार के बजट में Realme भी तगड़े फीचर्स ऑफर कर रहा है। जहां आपको 25,999 रुपये में 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज मिल रही है। स्मार्टफोन में 6.7 inch का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP + 32MP का ट्रिपल कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन 5000 mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है जो इस प्राइस में अच्छी गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 hr agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
3 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
20 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
21 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines