Oppo F23 5G Launch Price In India: ओप्पो ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Oppo F23 5G को आज (15 मई, 2023) को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Oppo F19 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया है। डिवाइस 8GB रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC के साथ आता है। चलिए इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo F23 5G: स्पेसिफिकेशन
ओप्पो एफ 23 5जी को कर्व्ड OLED डिस्प्ले के बजाय एक फ्लैट LCD पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। जो 240Hz रिफ्रेश रेट और 680 nits पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है और इसकी स्क्रीन साइज 6.72 इंच है। बता दें कि, Oppo F19 में 6.43 इंच की OLED डिस्प्ले दिया गया था। डिस्प्ले पांडा 1681 ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है।
हुड के तहत, डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC है, जिसे LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। हैंडसेट Android 13 ओएस पर आधारित ColorOS 13.1 को बूट करता है।
ये भी पढ़ेंः iPhone 15 Series की लॉन्चिंग से पहले iPhone 14 की कीमत घटी! आधे दाम से भी कम में ले जाएं घर
कैमरा
कैमरे की बात करें तो ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन के रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ एक 2MP का माइक्रोस्कोप कैमरा और एक 2MP मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में एक 3.5mm हेडफोन जैक और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर भी हैं।
बैटरी
डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने F23 5G में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ओप्पो का दावा है कि डिवाइस 4 साल के लैग-फ्री अनुभव की पेशकश करेगा।
ये भी पढ़ेंः 12GB रैम, 64MP कैमरा और Dimensity 7200 SoC के साथ Vivo S17e लॉन्च, जानें कीमत
Oppo F23 5G: भारत में कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने ओप्पो एफ 23 को भारत में सिंगल वेरिएंट (8GB + 256GB) में पेश किया है। जिसकी कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। इसे बोल्ड गोल्ड या कूल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 18 मई से शुरू होगी।
ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ अमेजन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ग्राहक चुनिंदा कार्ड का इस्तेमाल कर के 2,500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। फोन पर अन्य ऑफर भी उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
4 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
6 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
7 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
9 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines