Oppo F23 5G Launch Date Price in India: ओप्पो का लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर पहले ही लीक डिटेल्स सामने आ चुकी है। जबकि, कंपनी ने पुष्टी कर दी है कि ओप्पो एफ23 5जी फोन 15 मई 2023 को भारत में लॉन्च होगा।
इस फोन को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। साथ ही कुछ जानकारी की पुष्टि भी की गई है। बता दें कि हैंडसेट एक सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा। इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा और प्री-ऑर्डर के लिए 15 मई को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा।
Oppo F23 5G Price (Leaked)
ओप्पो एफ5 5जी की कीमत लीक के जरिए सामने आई है। टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने एक ट्वीट में ओप्पो F23 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन को शेयर किया है। टिपस्टर के मुताबिक फोन के 8GB + 256GB की कीमत 25,000 रुपये से 26,000 रुपये के बीच होगी। हालांकि, इससे पहले की लीक कीमत 28,000 रुपये बताई गई है।
Oppo F23 5G Specifications (Leaked)
ओप्पो एफ23 5जी के कलर ऑप्शन्स की आधिकारिक पुष्टी हो गई है। ये फोन बोल्ड गोल्ड और कूल ब्लैक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च होगा। पुराने लीक की मानें तो फोन 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में आएगा। इसमें 5GB वर्चुअल रैम और 1TB एक्सपेंडेबल मेमोरी का सपोर्ट मिलेगा।
फोन में 6.72 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा, जो 2400×1080 पिक्सल और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ होगा। संभावना है कि बॉक्स के बाहर ये फोन Android 13 पर चलेगा। कहा जा रहा है कि ये फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 695 5G SoC द्वारा संचालित है, जो कि Oppo F21 Pro 5G के समान है।
Oppo F23 5G Camera and Battery
ओप्पो F23 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल सेंसर, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines