नया हो या पुराना फोन, सब में मिलेगा AI का मजा! ये कंपनी कर रही है खास तैयारी  

AI Features on Oppo Smartphone: ओप्पो स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी जल्द ही सभी के लिए AI फीचर्स ला रहा है। इसलिए कंपनी कई बड़ी टेक कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

AI Features on Oppo Smartphone

AI Features on Oppo Smartphone: ओप्पो 2024 के अंत तक अपने सभी स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने एक AI रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर लॉन्च किया है और Google, Microsoft और MediaTek जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ मिलकर अपने डिवाइस में AI फीचर्स को लाने की बात कही है। नए ही नहीं बल्कि पुराना फोन्स में भी जल्द ही आपको AI फीचर्स मिलने वाले हैं।

OPPO AI सेंटर

इस साल की शुरुआत में, ओप्पो ने शेन्ज़ेन में OPPO AI सेंटर की स्थापना की थी। यह सेंटर इमेज प्रोसेसिंग, कंप्यूटर विजन, स्पीच टेक्नोलॉजी, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और मशीन लर्निंग जैसे एरिया में AI एबिलिटी को बेहतर करने पर काम करता है। यहां तक की ओप्पो अपने मॉडल्स  को ट्रेनेड करने के लिए यूजर्स का डेटा भी यूज नहीं कर रहा है, न ही इसके लिए कंपनी कोई थर्ड पार्टी सपोर्ट ले रही है।

कई काम होंगे आसान

IDC की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1,000 डॉलर से कम कीमत वाले AI-Enabled फोन की शिपमेंट 2024 में 250% बढ़कर 35 मिलियन यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि ये AI फीचर्स आपके रोजाना के काम को आसान बना देंगे। साथ ही इससे आपका यूजर एक्सपीरियंस भी शानदार हो जाएगा।

OPPO AI

ओप्पो कर रहा है LLM मॉडल पर काम  

2020 से ओप्पो अपने खुद के लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर काम कर रहा है और अपने डिवाइस पर सीधे 7-बिलियन-पैरामीटर LLM तैनात करने जा रहा है। कंपनी ने पहले ही अपने स्मार्टफोन्स में 100 से ज्यादा जनरेटिव AI फीचर्स पेश किए हैं और दुनिया भर में 5,399 से अधिक AI पेटेंट Filed किए हैं, जिनमें AI इमेजिंग से जुड़े 3,796 पेटेंट शामिल हैं।

AI Abilities को बढ़ा रहा है ओप्पो

Google, Microsoft और MediaTek के साथ ओप्पो अपनी AI Abilities को बढ़ा रहा है। फ्लैगशिप सीरीज में Google के Gemini LLM शामिल होंगे, जो AI राइटर और AI रिकॉर्डिंग समरी जैसे फीचर्स ऑफर करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ