OPPO A98 5G Launch Date Price in India:भारतीय बाजार में ओप्पो के ए सीरीज में विस्तार होने के साथ नया 5जी फोन जुड़ने वाला है। बताया जा रहा है कि 27 अप्रैल 2023 को ओप्पो ए98 5जी लॉन्च हो सकता है। पिछले कुछ महीनों से इस फोन के कई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं।
वहीं, अब ओप्पो के इस स्मार्टफोन के कथित रेंडर और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि ओप्पो ए98 5जी में क्या-क्या खास हो सकता है।
OPPO A98 5G Design (Leaked)
टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने एपुअल्स की एक रिपोर्ट में ओप्पो A98 5G के रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। रेंडर हैंडसेट के फ्रंट डिजाइन को दिखाता है। ऐसे में फोन एक केंद्रीय-मॉडिफाई हॉल-पंच कटआउट के साथ देखा जाता है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा। फोन के लेफ्ट साइड पावर और वॉल्यूम बटन हो सकता है।
OPPO A98 5G Specifications (Leaked)
लीक के अनुसार ओप्पो ए98 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 391ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.7-इंच (1,080×2,400 पिक्सल) LTPS LCD डिस्प्ले होगा। फोन Android 13 पर आधारित ColorOS 13 पर चलेगा।
ये क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G SoC द्वारा संचालित किया जा सकता है, जो 8GB LPDDR4X रैम और 256GB स्टोरेज के साथ है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक स्टोरेज का विस्तार किया जा सकता है। इसमें में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f / 1.8 अपर्चर वाला 64MP का प्राइमरी सेंसर, f / 2.4 अपर्चर वाला 2MP का डेप्थ सेंसर और दूसरा f/3.3 अपर्चर वाला 2MP का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32 MP का कैमरा सेंसर हो सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर अलावा IPX4 रेटिंग के साथ हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.1 शामिल हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines