OPPO A98 5G Launch Date in India: भारतीय बाजार में स्मार्टफोन का एक अलग ही क्रेज बन चुका है। अलग-अलग फीचर्स और कीमत के साथ फोन उपलब्ध हैं। बात करें अगर ओप्पो की तो ये फोन निर्माता कंपनी अलग-अलग सेगमेंट के साथ अपना 5जी फोन पेश कर रही है।
आजकल ओप्पो का अपकमिंग स्मार्टफोन ए98 5जी सुर्खियों में है, जिसे कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। भारत में इसके आने की जल्द ही उम्मीद जताई जा रही है। संभावना है कि ओप्पो ए98 5जी फोन मई महीने में भारत में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स का पोस्टर भी लीक हो गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
OPPO A98 5G के स्पेसिफिकेशन्स
लीक स्पेसिफिकेशन्स पोस्ट से ओप्पो ए98 5जी के बारे में काफी कुछ पता चला है। इसके मुताबिक फोन में 6.72 इंच का एलसीडी डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन होगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। ट्रिपल कैमरा (OPPO A98 Camera) का ये स्मार्टफोन 2-2 मेगापिक्सल के अन्य दो कैमरों के साथ है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी और फ्रंट वीडियो कैमरा है।
ये भी पढ़ेंः Qualcomm Snapdragon 695 और 64MP कैमरा के साथ Nokia XR21 लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
पावरफुल बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ आने वाला OPPO A98 5G स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट के साथ होगा। इसमें 8GB एक्सटेंडेड रैम के साथ 8GB रैम मिल सकता है। इस तरह से फोन कुल 16 जीबी रैम सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा फोन में 256GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा।
बैटरी के मामले (OPPO A98 Battery) में फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। ओप्पो ए98 5जी फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा फोन में पावर बटन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। इसके पीछे की तरह में एक पील शेप कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः Moto G Series: 15W चार्जिंग के साथ दो दमदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सबकुछ
OPPO A98 5G Launch Date Price in India
बात करें उपलब्धता कि तो ओप्पो ए98 5जी को भारत में 25 मई 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। इसके कुछ दिन बाद फोन को बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध किया जा सकता है। फोन की कीमत 25 हजार रुपये से कम हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines