OPPO के धाकड़ 5G फोन पर बंपर छूट, Flipkart से जल्द खरीदें
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

OPPO A78 5G Discount Offer: 20 हजार से कम बजट में एक धांसू स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो OPPO A78 5G अच्छा ऑप्शन हो सकता है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में दमदार कैमरा के साथ पावरफुल बैटरी है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ…
फ्लिपकार्ट पर ओप्पो ए78 5जी की एमआरपी 19,999 रुपए है, लेकिन अभी इसे 6 फीसदी डिस्काउंट के बाद 18,649 रुपए में लिस्ट किया गया है। साथ ही बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम की जा सकती है।

बैंक ऑफर पर नजर डालें तो ग्राहक DBS Bank Credit Card से भुगतान कर 10 फीसदी (750 रुपये तक) का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसी तरह Flipkart Axis Bank Card पर 5 फीसदी कैशबैक भी मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। यानी 1 साल तक फोन में कोई खराबी आने पर ग्राहक बिना किसी शुल्क के उसे ठीक करा सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ 16GB रैम से लैस होगा Realme GT Neo 5 SE, इस दिन होगा लॉन्च
स्पेसिफिकेशन्स की जहां तक बात है तो ओप्पो का यह स्मार्टफोन 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है। साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। हैंडसेट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

डिवाइस में मिलने वाली स्क्रीन की साइज 6.56 इंच की है। Octa Core Processor से लैस ओप्पो का यह धाकड़ स्मार्टफोन Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कुल मिलाकर स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के मामले में भी यह 5G फोन शानदार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: