OPPO A78 4G स्नैपड्रैगन 680 और 67W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

OPPO A78 4G Launch Date Price in India: चाइनीज ब्रांड ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ओप्पो ए78 4जी को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। ये फोन स्नैपड्रैगन 680 और 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। आइए ओप्पो ए78 4जी की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
ओप्पो ए78 4जी को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इसका सिंगल कॉन्फिगरेशन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज लॉन्च किया गया है। इंडोनेशिया में इसकी कीमत IDR 3,599,000 (~$236) है। इसके दो कलर ऑप्शन- सी ग्रीन और ब्लैक मिस्ट उपलब्ध हैं।
ओप्पो ए78 4जी में फुल HD+ रेजोल्यूशन (1080 x 2400 पिक्सल) के साथ 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 90Hz तक की रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। इस फोन में टॉप पर सामने के तरफ एक होल-पंच कटआउट फ्रंट कैमरा के लिए है।
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC प्रोसेसर है जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ है। फोन में 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। जबकि, 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। ये एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित ColorOS 13.1 पर चलता है।
ओप्पो ए78 4जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की पावरफुल बैटरी है। इस फोन के साथ 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट चार्जर मिलता है। इस 4G स्मार्टफोन में मिलता है। ये 30 मिनट के अंदर 76 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसके अलावा फोन में एनएफसी, डुअल स्पीकर और अल्ट्रा-वॉल्यूम मोड जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन उपलब्ध हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: