OPPO A78 4G Launch Date Price in India: हाल ही में दिग्गज चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपना ओप्पो 58 4जी इंडोनेशिया में लॉन्च किया, जिसके बाद एक नए फोन को A सीरीज के तहत पेश किया है। इंडोनेशिया में ओप्पो A78 को 4जी वैरिएंट के तौर पर पेश करने के बाद कंपनी की तैयारी इसे भारत में लॉन्च करने की है।
दरअसल, एक भारतीय टिपस्टर ने भारत में ओप्पो A78 4जी की लॉन्चिंग का इशारा दिया है। टिपस्टर मुकल शर्मा द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से आगामी ओप्पो A78 4जी के कुछ स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी साझा की है। आइए ओप्पो A78 4जी के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।
OPPO A78 4G Price & Availability in India
भारतीय बाजार में ओप्पो A78 4जी को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर मुकुल शर्मा की मानें तो ओप्पो A78 4जी को अगले हफ्ते तक भारत में ऑफलाइन उपलब्ध किया जाएगा। इस फोन को 18 हजार रुपये से 20 हजार रुपये के आसपास की कीमत के साथ भारत में पेश किया जा सकता है। इस फोन को ब्लैक मिस्ट और सी ग्रीन ऑप्शन के साथ लाया जाएगा।
OPPO A78 4G Specifications
टिपस्टर ने कुछ स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स भी साझा की है। इसके मुताबिक ओप्पो A78 कॉर्नर पंच-होल वाले AMOLED पैनल से लैस है। इसमें फुल HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच का डिस्प्ले होगा।
आगामी फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलता है, जो ColorOS 13.1 के साथ ओवरलेड है। ये स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
ओप्पो A78 4जी में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसके पीछे 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का डुअल-कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
OPPO A78 4G Features
लीक के मुताबिक आगामी ओप्पो A78 4जी में 8 जीबी तक वर्चुअल रैम, डुअल स्पीकर, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एनएफसी, एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11ac, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक USB-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। इसकी मोटाई 7.93mm है और इसका वजन 183 ग्राम है।
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 hr agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
3 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
20 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
21 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines