गिरा दो फिर भी नहीं टूटेगा...Military-Grade वाला फोन 10 हजार से कम में; देखें फीचर्स

Oppo A3x 4G Launch Price and Features: ओप्पो ने एक बार फिर अपने फैंस को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल कंपनी ने 10 हजार से कम में जबरदस्त प्रोटेक्शन वाला फोन लॉन्च कर दिया है।

Oppo A3x 4G Launch Price and Features

Oppo A3x 4G Launch Price and Features: ओप्पो ने भारत में Oppo A3x 4G के नाम से लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6s Gen 1 चिपसेट है, जिसे 4GB RAM के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, यह Android 14-बेस्ड ColorOS 14 पर चलता है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी है। ओप्पो A3x 4G में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की LCD स्क्रीन है। चलिए इसकी कीमत जानें…

भारत में Oppo A3x 4G की कीमत

भारत में ओप्पो A3x 4G की कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 8,999 रुपये रखी गई है, जबकि 128GB स्टोरेज वैरिएंट 9,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट को 29 अक्टूबर से ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए नेबुला रेड और ओशन ब्लू कलर में बेचा जाएगा।

Oppo A3x 4G के स्पेसिफिकेशन

Oppo A3x 4G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, डिवाइस में डुअल सिम मिलता है, जो Android 14 पर बेस्ड है। इसमें 6.67-इंच HD+ (720×1,604 पिक्सल) LCD स्क्रीन है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 100nits तक की पीक ब्राइटनेस है। हैंडसेट क्वालकॉम के ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 6s जेन 1 चिपसेट से लैस है, जिसे 4GB LPDDR4X RAM के साथ जोड़ा गया है।

Image

Oppo A3x 4G के कैमरा फीचर्स

फोटो और वीडियो के लिए, स्मार्टफोन 78-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू और f/2.0 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है। फ्रंट में, इसमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो 78-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले कटआउट में लगा है।

मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस

Oppo A3x 4G पर 128GB तक का eMMC 5.1 स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल करके बढ़ाया जा सकता है। यह 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और GPS कनेक्टिविटी के साथ-साथ USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन पोर्ट ऑफर करता है। डिवाइस में मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस एंड मल्टीप्ल लिक्विड रेजिस्टेंस मिलता है।

45W चार्जिंग सपोर्ट

Oppo ने फोन को ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और एंबियंट लाइट सेंसर से लैस किया है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ