OPPO A3 5G Price and Discount Offer: चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी OPPO ने भारत में अपना OPPO A3 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और मल्टीपल लिक्विड रेजिस्टेंस ऑफर करता है। जिसका मतलब है कि फोन काफी दमदार होने वाला है। इतना ही नहीं डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट और 45W SUPER VOOC चार्जिंग के साथ आता है।
यह डिवाइस 15,000 रुपये से कम कीमत की रेंज में पेश किया गया है और दो कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इस फोन पर एक खास डिस्काउंट ऑफर भी पेश किया है जिससे आप डिवाइस पर 10% तक की छूट ले सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
OPPO A3 5G की कीमत और ऑफर
ओप्पो A3 5G को ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट पर 15,999 रुपये (6GB + 128GB) में लिस्ट किया गया है। यह नेबुला रेड और ओशन ब्लू कलर में उपलब्ध है। आप OneCard, बैंक ऑफ बड़ौदा और SBI बैंक कार्ड के जरिए डिवाइस पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं। जिससे इस फोन का प्राइस काफी कम हो जाता है। आप डील को और आसान बनाने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी देख सकते हैं।
OPPO A3 5G के स्पेसिफिकेशन
OPPO A3 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच HD+ LCD स्क्रीन देखने को मिलती है। स्मार्टफोन का वजन 187 ग्राम है और यह 7.7mm मोटा है। परफॉर्मेंस के लिए, इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 CPU और ARM माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। A3 5G में 6GB LPDDR4X रैम और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज है।
ये भी पढ़ें : Disney+ Hotstar हो जाएगा गायब? मुकेश अंबानी कर रहे हैं खास तैयारी
कैमरा और बैटरी भी जबरदस्त
स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14.0.1 पर चलता है। OPPO A3 5G में 45W SUPER VOOC चार्जिंग के साथ 5,100mAh की बैटरी मिलती है। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी + 2MP का सेकेंडरी रियर और 5MP का सेल्फी कैमरा है। यह 60fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और एक्स्ट्रा HD, डुअल-व्यू वीडियो, स्टिकर, टेक्स्ट स्कैनर, पोर्ट्रेट जैसे कैमरा फीचर्स को सपोर्ट करता है।
सिक्योरिटी भी दमदार
कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए, स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 day agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
3 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
3 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines