OpenAI Unveils ChatGPT Prism: वैज्ञानिक रिसर्च और अकेडमिक राइटिंग को आसान बनाने के लिए OpenAI ने एक नया टूल लॉन्च किया है. ChatGPT बनाने वाली कंपनी ने Prism नाम का एक क्लाउड-बेस्ड वर्कस्पेस पेश किया है, जो रिसर्च लिखने, टीम के साथ काम करने और जटिल समस्याओं पर सोचने की प्रक्रिया को एक ही जगह पर लाता है. यह टूल GPT-5.2 की एडवांस रीजनिंग क्षमता से लैस है और खासतौर पर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
Prism क्या है और क्यों लाया गया
OpenAI के मुताबिक, Prism को इसलिए डिजाइन किया गया है ताकि रिसर्च से जुड़ा बिखरा हुआ काम एक प्लेटफॉर्म पर आ सके. आमतौर पर पेपर लिखने, रेफरेंस मैनेज करने और को-ऑथर्स के साथ तालमेल बिठाने के लिए अलग-अलग टूल्स इस्तेमाल करने पड़ते हैं. Prism इन सभी कामों को एक ही जगह पर आसान बनाता है. कंपनी ने बताया कि यह एक फ्री, AI-नेटिव वर्कस्पेस है, जिसे ChatGPT के पर्सनल अकाउंट वाले यूजर्स अभी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
किन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा Prism
फिलहाल Prism उन सभी लोगों के लिए उपलब्ध है जिनके पास ChatGPT का पर्सनल अकाउंट है. OpenAI ने यह भी साफ किया है कि आने वाले समय में इसे ChatGPT Business, Enterprise और Education प्लान्स इस्तेमाल करने वाली संस्थाओं के लिए भी रोलआउट किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि इसमें प्रोजेक्ट्स और कोलैबोरेटर्स की कोई लिमिट नहीं रखी गई है.
रिसर्च और राइटिंग में क्या-क्या कर सकता है Prism
Prism को सीधे वैज्ञानिक लेखन की जरूरतों से जोड़ा गया है. इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो रिसर्च के हर स्टेज में मदद करते हैं.
• पूरे कॉन्टेक्स्ट के साथ रिसर्च पेपर ड्राफ्ट और रिवाइज करने की सुविधा, जिसमें इक्वेशन्स, सिटेशन और फिगर्स शामिल हैं
• GPT-5.2 के साथ चैट करके नए आइडियाज एक्सप्लोर करना, हाइपोथिसिस टेस्ट करना और जटिल समस्याओं पर रीजनिंग करना
• रिसर्च से जुड़ी मौजूदा लिटरेचर को सर्च करके सीधे मैन्युस्क्रिप्ट में शामिल करने की सुविधा
• इक्वेशन और डायग्राम सपोर्ट, जिससे व्हाइटबोर्ड पर बनाए गए स्केच को LaTeX में बदला जा सकता है
• वॉइस-बेस्ड एडिटिंग फीचर, जिससे बोलकर भी कंटेंट में बदलाव किया जा सकता है
रियल-टाइम कोलैबोरेशन की सुविधा
यह टूल रियल-टाइम कोलैबोरेशन को सपोर्ट करता है.
• एक साथ अनलिमिटेड को-ऑथर्स, स्टूडेंट्स और एडवाइजर्स के साथ काम किया जा सकता है
• टीम मेंबर एक ही डॉक्यूमेंट पर एक साथ एडिट और रिव्यू कर सकते हैं
मिलेगा फ्री एक्सेस
OpenAI ने साफ किया है कि Prism पूरी तरह फ्री है और इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह का सब्सक्रिप्शन या सीट लिमिट नहीं है. कंपनी का कहना है कि हाई-क्वालिटी साइंटिफिक टूल्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाकर वह रिसर्च को ज्यादा समावेशी बनाना चाहती है, ताकि अलग-अलग संस्थानों, विषयों और करियर स्टेज पर मौजूद शोधकर्ता वैज्ञानिक प्रक्रिया में पूरी तरह भाग ले सकें.
ये भई पढ़ें- Apple AI Pin: एक ऐसा वियरेबल डिवाइस जो स्मार्टफोन को छोड़ सकता है पीछे! कैसा होगा ये नया गैजेट?
संबंधित खबरें
फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
25 mins agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
3 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
21 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
23 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines