अगर आप भी ChatGPT का प्रयोग करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटजीपीटी के ऑफिशियल ऐप को लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए यूजर अब अपने स्मार्टफोन के जरिए भी चैटजीपीटी का उपयोग कर पाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कंपनी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट में लिखा है, “Android के लिए ChatGPT अब अमेरिका, भारत, बांग्लादेश और ब्राज़ील में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है! हम अगले सप्ताह में अतिरिक्त देशों में रोलआउट का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: Android स्मार्टफोन में मिलेगा iPhone 14 जैसा धमाकेदार फीचर, इसी साल हो सकता है लॉन्च
सबसे पहले iPhone के लिए किया गया था लॉन्च
इससे पहले ओपनएआई ने दो माह पूर्व मई में iPhone यूजर्स के लिए चैटजीपीटी का ऑफिशियल ऐप लॉन्च किया था। हालांकि एंड्रॉयड के लिए ऐप नहीं होने की वजह से ऐसे यूजर केवल वेब वर्जन ही प्रयोग कर पा रहे थे। हालांकि कुछ यूजर्स थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए भी इसका लाभ ले रहे थे।
कैसे करें ChatGPT App डाउनलोड
अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर में जाकर ChatGPT app टाइप करें। यहां पर आपको पहले नंबर पर दिख रहे ऐप को देखें। इस ऐप पर क्लिक करके इंस्टॉल कर सकते हैं। यहां आपको कई थर्ड पार्टी ऐप्स भी दिखाई देंगे परन्तु आधिकारिक ऐप के अलावा अन्य ऐप्स को डाउनलोड करने से बचें।
यह भी पढ़ें: ChatGPT के जरिए चीटिंग करने वाले छात्रों की होगी जांच
क्या लाभ है ChatGPT App के
इन दिनों हर तरफ OpenAI के ChatGPT का धमाल मचा हुआ है। स्कूल लीव एप्लीकेशन से लेकर बड़े-बड़े रिसर्च प्रोजेक्ट तक इसकी सहायता से बनाए जा रहे हैं। इसके जरिए कंटेंट राइटर्स का काम काफी आसान हो गया है। बहुत सी कंपनियां भी इसे प्रयोग लेकर अपने स्टाफ पर खर्च होने वाले पैसे में कॉस्ट कटिंग कर रही हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
4 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
6 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
8 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
10 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines