Android 14 Features: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब एंड्रॉयड यूजर भी iPhone फोन के फीचर का लाभ ले सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Google अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन Android 14 पर काम कर रहा है जिसमें कई एडवांस्ड और नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष ही कंपनी ने Android 13 OS लॉन्च किया था।

नए Android 14 OS में मिलेंगे ये फीचर्स

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार अभी नया ओएस बीटा वर्जन में है लेकिन इसके कुछ अपकमिंग फीचर्स की डिटेल पब्लिक में आ चुकी है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलेगा जो यूजर्स को बिना वाईफाई या मोबाइल कवरेज के ही इमरजेंसी मैसेज अलर्ट भेजने की अनुमति देगा। आपको बता दें यह फीचर गत वर्ष Apple द्वारा लॉन्च किए गए iPhone 14 में उपलब्ध कराया गया था। आईफोन 14 में भी यह फीचर शुरू में केवल अमेरिका और कनाड़ा में ही जारी किया गया था। बाद में इसे दुनिया के अन्य देशों के यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया गया।

कैसे काम करता है यह फीचर

इस फीचर के जरिए यूजर्स इमरजेंसी सर्विसेज को मैसेज भेजने या कम्यूनिकेट कर सकते हैं। इसका उपयोग इमरजेंसी में उस समय किया जा सकता है जब आपके पास मोबाइल कनेक्टिविटी या वाईफाई नेटवर्क न हों। सबसे बड़ी बात, आपातकाल में इस फीचर का उपयोग करते हुए आप अपनी लाइव लोकेशन भी दोस्तों और परिजनों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि आपको समय पर सहायता मिल जाएं।

अगले वर्ष तक आ सकता है Android 14 OS

गूगल ने हाल ही जुलाई माह की शुरूआत में एंड्रॉयड 14 का बीटा 4 वर्जन जारी किया था। इसे सलेक्टेड डिवाईसेज पर इंस्टॉल कर टेस्ट किया जा सकेगा। नए ओएस में स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस सुधारने के लिए कई इम्प्रुवमेंट किए गए हैं। माना जा रहा है कि नए ओएस को 2023 के अंतिम क्वार्टर में रिलीज किया जा सकता है। लॉन्चिंग के वक्त इसे चुने गए मॉडल्स में अपग्रेड किया जा सकेगा। धीरे-धीरे पूरी दुनिया के लिए इसे रोलआउट कर दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ