OpenAI ने iOS के लिए ChatGPT ऐप में जारी किया नया अपडेट
Edited By Sunil Sharma

Credits: pixabay
Edited By Sunil Sharma

Credits: pixabay
OpenAI ने अपने प्लस प्लान यूजर्स के लिए Bing इंटीग्रेशन के फीचर वाले iOS पर ChatGPT एप्लिकेशन के लिए नया अपडेट जारी किया है। कंपनी ने नए अपडेट के साथ हिस्ट्री सर्च को भी बेहतर बनाया है। कंपनी ने ऐप के चेंजलॉग में लिखा है, “प्लस यूजर्स अब मॉडल के मूल ट्रेनिंग डेटा से अलग के इवेंट्स और इंफॉर्मेशन पर आंसर और वर्तमान इनसाइट प्राप्त करने के लिए ब्राउजिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।”
कंपनी ने इसके लिए इंस्ट्रक्शन्स भी दिए हैं और बताया है कि किस तरह नए अपडेट का लाभ उठाया जा सकता है। कंपनी ने लिखा, “इसे आजमाने के लिए, अपने ऐप सेटिंग के ‘न्यू फीचर्स’ सेक्शन में जाएं। फिर मॉडल स्विचर में जीपीटी-4 चुनें और ड्रॉप-डाउन में “ब्राउज विद बिंग” को चुनें। अब, सर्च रिजल्ट पर टैप करने से यूजर्स सीधे उस कंटेंट में संबंधित प्वाइंट पर पहुंच जाएंगे।”
उल्लेखनीय है कि OpenAI ने इस महीने की शुरुआत में iOS और आईपैडओएस के लिए ChatGPT ऐप पर ‘ड्रैग एंड ड्रॉप’ सपोर्ट जोड़ा था। इस फीचर की मदद से अलग-अलग मैसेजों को ड्रॉप और ड्रैग करके अन्य एप्लिकेशन में डाला जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने चैटजीपीटी के लिए सिरी और शॉर्टकट इंटीग्रेशन की शुरुआत की, जिसका मतलब है कि ऐप को सीधे सिरी और शॉर्टकट के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: