हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

iOS के लिए आया ChatGPT ऐप, जल्द Android यूजर्स भी कर पाएंगे एक्सेस

विज्ञापन
Credits: pixabay

OpenAI ने iOS यूजर्स के लिए ChatGPT ऐप लॉन्च कर दिया है। Android यूजर्स के लिए भी जल्दी ही चैटजीपीटी ऐप लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के जरिए यूजर्स चैटबॉट का प्रयोग कर पाएंगे। ओपनएआई ने एक ब्लॉगपोस्ट में बताया कि चैटजीपीटी ऐप उपयोग करने के लिए मुफ्त है और आपके हिस्ट्री को सभी डिवाइस पर सिंक करता है। यह वॉयस इनपुट को सक्षम करते हुए हमारे ओपन-सोर्स स्पीच-रिकग्निशन सिस्टम व्हिस्पर को भी एकीकृत करता है। चैटजीपीटी प्लस ग्राहकों को जीपीटी-4 की क्षमताओं तक विशेष पहुंच, सुविधाओं तक जल्दी पहुंच आईओएस पर प्रदान करता है।

सबसे पहले अमरीका में रोलआउट होगा ChatGPT ऐप

ओपनएआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी अमरीकी यूजर्स के लिए ऐप रोलआउट किया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य देशों के यूजर्स भी इसे एक्सेस कर पाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली कंपनी नेकहा कि iOS के लिए ChatGPT ऐप के लॉन्च के साथ, यह अत्याधुनिक शोध को लोगों को सशक्त बनाने वाले उपयोगी टूल में बदलकर अपने मिशन की ओर एक और कदम बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें: Twitter पर एलन मस्क का तोहफा! अब 2 घंटे की लंबी वीडियो कर पाएंगे अपलोड

विज्ञापन

आपको बता दें कि हाल ही अप्रैल में, ओपनएआई ने एक नया अपडेट भी जारी किया था। इस अपडेट के जरिए यूजर्स एआई चैटबॉट चैटजीपीटी में चैट हिस्ट्री को डिसेबल कर सकेंगे। कंपनी ने कहा कि चैट हिस्ट्री विकल्प को डिसेबल करने पर यह यूजर्स की पिछली हिस्ट्री सेव नहीं करेगा। साथ ही यूजर्स द्वारा की गई चैट का उपयोग भी अपने मॉडलों को प्रशिक्षित करने और सुधारने के लिए नहीं करेगा।

अपनी ब्लॉगपोस्ट में ओपनएआई ने कहा कि हमने चैटजीपीटी में चैट हिस्ट्री को बंद करने फीचर दिया है। चैट हिस्ट्री डिजेबल होने पर शुरू होने वाली बातचीत का उपयोग हमारे मॉडल को प्रशिक्षित करने और सुधारने के लिए नहीं किया जाएगा, और हिस्ट्री साइडबार में दिखाई नहीं देगी। इस तरह यूजर्स की प्राइवेसी भी बनी रहेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola