OpenAI ने ChatGPT के लिए एक बेहद खास और पावरफुल सुविधा, ChatGPT एजेंट लॉन्च की है। यह टूल अब केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि खुद ही आपके लिए काम भी कर सकता है। यह एक वर्चुअल असिस्टेंट की तरह काम करता है जो आपके लिए ऑनलाइन काम पूरे करता है, जैसे प्रेजेंटेशन बनाना, एक्सेल फाइल तैयार करना, वेबसाइट ब्राउज़ करना, फॉर्म भरना और शेड्यूल मैनेज करना।
क्या है ChatGPT एजेंट?
ChatGPT एजेंट एक वर्चुअल कंप्यूटर की तरह काम करता है जो कोड चला सकता है, डेटा इकट्ठा कर सकता है और रीयल-टाइम में आपके निर्देशों पर कार्य कर सकता है। यह ब्राउज़र, कोड इंटरप्रेटर और ऐप्स को जोड़ने की क्षमता के साथ आता है।
उदाहरण के लिए यह आपके लिए मार्केट रिसर्च कर सकता है, Gmail और Google Calendar से जुड़कर मीटिंग शेड्यूल बना सकता है। यह किसी वेबसाइट पर लॉगिन कर ऑनलाइन फॉर्म भी भर सकता है। इसके अलावा यह स्लाइड प्रेजेंटेशन तैयार कर सकता है।
क्या है इसकी खासियत?
यह खुद ब्राउज़ कर सकता है, पेज स्क्रॉल कर सकता है, बटन क्लिक कर सकता है और फॉर्म भर सकता है।
यह API कॉल कर सकता है, जैसे मौसम या स्टॉक की जानकारी लेना।
यह ऐप्स के बीच ऑटोमैटिक डेटा ट्रांसफर कर सकता है
यूज़र कभी भी इस AI एजेंट को रोक सकते हैं, बदल सकते हैं या निर्देश दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
iPhone 17 Series: कब होगा लॉन्च? जानिए नए मॉडल्स में डिजाइन और फीचर्स समेत क्या हो सकता है ख़ास
कैसे करें इस्तेमाल?
ChatGPT खोलें (केवल प्रो, प्लस या टीम यूज़र्स के लिए उपलब्ध)
चैट विंडो में ‘Tools’ या ‘Agent Mode’ का चयन करें और अपनी जरूरत बताएं और इसके बाद एजेंट आपका कार्य स्टेप-बाय-स्टेप करेगा। आप लाइव देख सकते हैं कि एजेंट क्या कर रहा है और उसे कभी भी रोक सकते हैं।
कौन कर सकता है उपयोग?
Pro यूज़र को हर महीने 400 मैसेज मिलते हैं।
Plus और Team यूज़र को 40 मैसेज मिलते हैं।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
3 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
5 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
7 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
10 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines