OpenAI Deep Research: दुनियाभर में चीन का AI स्टार्टअप DeepSeek इन दिनों काफी चर्चा में है क्योंकि कंपनी ने एक ऐसा AI टूल पेश किया है जिसने OpenAI के ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि अब इस AI चैटबॉट को टक्कर देने के लिए OpenAI ने अपने अगले AI एजेंट डीप रिसर्च को पेश किया है। दरअसल, कंपनी ने इस एजेंट को अपने चैटबॉट, ChatGPT का इस्तेमाल करके डिटेल्ड रिसर्च करने के लिए डिजाइन किया गया है। OpenAI का कहना है कि उनका नया AI चैटबॉट वेब ब्राउज़िंग और Python Analysis के लिए OpenAI o3 से लैस, डीप रिसर्च इंटरनेट पर टेक्स्ट, इमेज और PDF में मौजूद जानकारी को काफी अच्छे से यूजर्स को समझा सकता है।
AI इस्तेमाल का एक नया तरीका
कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताता है कि “डीप रिसर्च उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फाइनेंस, साइंस, पॉलिसी और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में डीप रिसर्च करते हैं।” OpenAI के वीपी इंजीनियर श्रीनिवास नारायणन बताते हैं कि यह नया मॉडल “काम्प्लेक्स नॉलेज वाले कामों में हमारी मदद करने के लिए AI का इस्तेमाल करने का एक नया तरीका है।” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डीप रिसर्च किसी विशेषज्ञ की सलाह मांगने जैसा है। इसका उद्देश्य काम को आसान करना और टाइम को बचाना है।
OpenAI Deep Research: कैसे करें इस्तेमाल?
इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको बस ChatGPT में मैसेज कंपोजर से “डीप रिसर्च” को सेलेक्ट करना होगा और अपनी क्वेरी एंटर करनी है। चाहे आपको स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का कॉम्पिटिटिव एनालिसिस चाहिए हो या बेस्ट कम्यूटर बाइक रिपोर्ट, बस ChatGPT को बताएं कि आप क्या चाहते हैं। आप ज्यादा जानकारी के लिए इसमें फाइल्स या स्प्रेडशीट भी ऐड कर सकते हैं।
5 से 30 मिनट तक लग सकता है टाइम
OpenAI ने कंफर्म किया है कि यह AI एजेंट काम के बेस पर 5 से 30 मिनट तक का समय ले सकता है। रिसर्च पूरी होने के बाद यूजर्स को एक नोटिफिकेशन मिलेगा और तब तक वे अन्य कार्य करने के लिए आजाद हैं। लास्ट रिजल्ट चैट के अंदर एक डिटेल्ड रिपोर्ट की तरह दिया जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी जल्द ही रिपोर्ट की क्लैरिटी और कॉन्टेक्स्ट को बढ़ाने के लिए एम्बेडेड इमेज, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और अन्य एनालिटिकल फीचर्स जोड़ने की भी तैयारी कर रहा है।
संबंधित खबरें
Temple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 hr agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 hr agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
5 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
22 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines