OpenAI द्वारा ChatGPT को नवंबर 2022 में पेश किया गया था। तब से यह तेजी से पॉपुलर हो रहा है। चैटजीपीटी की सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय इसकी ह्यूमन-जैसे तरीके से फीडबैक देने और उन कार्यों को पूरा करने की क्षमता को जाता है जिन्हें पहले किसी व्यक्ति द्वारा ही किया जा सकता था। अगर आप सही तरीके से चैटबॉट को कमांड देते हैं तो इससे आप न सिर्फ निबंध और रिपोर्ट लिखवा सकते हैं, बल्कि संगीत भी बनवा सकते हैं, साथ ही कविताएं भी लिखवा सकते हैं। हालांकि अब जल्द ही, यूजर्स इससे पैसा भी कम सकेंगे।
कंपनी ने की नए अपग्रेड की घोषणा
समय के साथ, एआई चैटबॉट को कई अपडेट मिले हैं। वहीं हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एक डेवलपर सम्मेलन के दौरान, चैटजीपीटी पैरेंट ओपनएआई ने और भी बेहतर और नए अपग्रेड की घोषणा कर दी है। इस नए अपग्रेड से आप जल्द ही चैटजीपीटी के अपने वर्जन भी बना सकेंगे, और दूसरों को उनका यूज करने की अनुमति देकर पैसा कमा सकेंगे। इसके अलावा, OpenAI ने यह भी घोषणा की कि ChatGPT के लगभग 100 मिलियन वीकली एक्टिव यूजर्स हैं।
ब्लॉग पोस्ट में दी ये जानकारी
इन आल न्यू OpenAI कस्टम चैटजीपीटी चैटबॉट्स को GPT के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि हम चैटजीपीटी के कस्टम वर्जन ला रहे हैं जिन्हें आप एक स्पेसिफिक ऑब्जेक्टिव के लिए बना सकते हैं। जिसे GPT कहा जाएगा। साथ ही कंपनी ने ये भी बताया कि इन जीपीटी को कोई भी बिना किसी कोडिंग की आवश्यकता के तैयार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : भारत के बाद Apple ने आर्मेनिया में IPhone यूजर्स को भेजी चेतावनी, क्या सच में हैक हो रहे हैं Phone?
खास बात यह है कि आप इन्हें पर्सनल यूज या अपनी कंपनी के कामों को पूरा करने के लिए भी कस्टमाइज कर सकते हैं। इसे बनाना उतना ही आसान है जितना की Chatbot से बात करना। इसके लिए आपको चैटबॉट को बताना होगा कि आप उससे किस तरह का काम चाहते हैं जैसे वेब पर सर्च करना, फोटो बनाना या डेटा का एनालिसिस करना। इन सभी कामों के लिए आप एक खुद का AI चैटबॉट बना सकते हैं।
GPT स्टोर भी जल्द होगा लॉन्च
पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि GPT ChatGPT प्लस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, OpenAI जल्द ही बाकि यूजर्स के लिए भी इस GPT को पेश कर सकती है। OpenAI ने एक GPT स्टोर लॉन्च करने की भी घोषणा की है, जिसमें वेरीफाइड यूजर्स अपने खुद के बनाए गए AI चैटबॉट को बेच भी सकते हैं। इसके जरिए आप घर बैठे मोटी कमाई भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines