अब कोडिंग करना और भी आसान हो गया है। OpenAI ने एक नया AI टूल लॉन्च किया है जिसका नाम है Codex। यह ऐसा डिजिटल प्रोग्रामर है जो आपके कोडिंग के कामों में आपकी मदद करेगा। अगर आपको कोड लिखना हो, किसी गलती को ठीक करना हो या अपने प्रोजेक्ट से जुड़ा सवाल पूछना हो Codex सब कुछ कर सकता है। यह टूल ChatGPT में ही मौजूद है और बहुत ही स्मार्ट तरीके से आपके काम को आसान बना देता है। आइए जानते हैं इस अनोखे AI कोडिंग एजेंट के बारे में।
क्या है Codex?
OpenAI ने हाल ही में एक नया AI कोडिंग एजेंट ‘Codex’ लॉन्च किया है, जो अब ChatGPT में शामिल किया गया है। यह एक क्लाउड-बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग टूल है, जिसे खासतौर पर प्रोग्रामिंग से जुड़े कामों के लिए डिजाइन किया गया है। Codex का काम किसी इंसान की तरह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में मदद करना है। यह कोड लिख सकता है, बग (गलतियां) ठीक कर सकता है, और यूजर के कोडबेस से जुड़े सवालों के जवाब भी दे सकता है। OpenAI के अनुसार, यह एजेंट एक साथ कई टास्क पर काम कर सकता है और हर काम को एक अलग सुरक्षित (sandboxed) वर्कस्पेस में करता है।
कैसे काम करता है Codex?
Codex, OpenAI के “o3” रीजनिंग मॉडल पर आधारित है, जिसे खासतौर से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए तैयार किया गया है। यह मॉडल मशीन लर्निंग और रीयल-टाइम प्रोग्रामिंग अनुभव से सीखा गया है, जिससे यह इंसानों जैसी कोडिंग स्टाइल में काम करता है। Codex दिए गए निर्देशों का सटीक पालन करता है और तब तक टेस्ट चलाता है जब तक सही परिणाम ना मिल जाए। हर टास्क के साथ यह न केवल कोड लिखता है, बल्कि टेस्ट, लिंटिंग और टाइप चेकिंग जैसे डेवलपमेंट स्टेप्स भी खुद कर सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल और कौन कर सकता है उपयोग
Codex फिलहाल ChatGPT के Pro, Enterprise और Team प्लान यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह सुविधा धीरे-धीरे बाकी यूजर्स तक भी पहुंचाई जाएगी, जिसमें Plus और Edu प्लान शामिल हैं। Codex का इस्तेमाल करना आसान है ChatGPT की साइडबार में जाकर “Code” पर क्लिक करके नया प्रोग्रामिंग टास्क दिया जा सकता है। अगर कोडबेस से संबंधित कोई सवाल हो, तो “Ask” ऑप्शन चुन सकते हैं। Codex आपके प्रोजेक्ट की फाइलें पढ़ सकता है, बदलाव कर सकता है और आपको लाइव दिखा सकता है कि वह क्या कर रहा है।
क्या होता है टास्क पूरा होने के बाद
जब Codex किसी टास्क को पूरा करता है, तो वह अपने वर्कस्पेस में बदलाव सेव कर देता है और आपको साफ-साफ दिखाता है कि क्या-क्या किया गया। यह टर्मिनल लॉग्स और टेस्ट रिजल्ट्स के साथ प्रमाण भी देता है, ताकि आप पूरे प्रोसेस को समझ सकें। इसके बाद आप चाहे तो बदलाव को GitHub पर Pull Request के रूप में भेज सकते हैं या अपनी डिवेलपमेंट फाइलों में सीधे शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप Codex के वर्कस्पेस को अपनी असली डिवेलपमेंट सेटिंग के अनुसार भी कस्टमाइज कर सकते हैं, जिससे काम और आसान हो जाता है।
संबंधित खबरें
Temple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 hr agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 hr agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
5 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
22 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines