भारत में सबको Free नहीं मिलेगा ChatGPT Go, मिलेगा सिर्फ उन्हीं को जो…

OpenAI ने भारत के यूजर्स के लिए खास ऑफर की घोषणा की है. अब ChatGPT Go एक साल तक मुफ्त मिलेगा, लेकिन यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है. जानिए कैसे मिलेगा फायदा और कौन कर सकता है साइन अप.

OpenAI

एक साल तक मुफ्त मिलेगा ChatGPT Go. (Photo-Unsplash)

विज्ञापन

ChatGPT Go Free for 1 Year in India: ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि भारत में अब यूजर्स को ChatGPT Go का एक साल का मुफ्त एक्सेस मिलेगा. यह PTI की एक रिपोर्ट के जरिए की गई. हालांकि, इसमें एक शर्त भी रखी गई है- यह ऑफर केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जो 4 नवंबर से शुरू होने वाले लिमिटेड-टाइम प्रमोशनल पीरियड में साइन अप करेंगे.

क्या है ChatGPT Go और किसके लिए है यह प्लान

ChatGPT Go, OpenAI की एक नई सब्सक्रिप्शन टियर सर्विस है, जिसे खास तौर पर भारत के लिए लॉन्च किया गया था. बाद में कंपनी ने इसे करीब 90 देशों में उपलब्ध करा दिया है. इसकी कीमत 399 प्रति माह रुपये (लगभग 4.60 अमेरिकी डॉलर) है. यह प्लान उन लोगों के लिए है जो ChatGPT का एडवांस्ड एक्सपीरियंस चाहते हैं, लेकिन Plus या Pro जैसे महंगे प्लान नहीं लेना चाहते.

विज्ञापन

OpenAI का DevDay Exchange इवेंट और भारत पर फोकस

OpenAI ने यह ऑफर अपने पहले DevDay Exchange इवेंट के मौके पर दिया है, जो 4 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाला है. कंपनी ने कहा, भारत में DevDay इवेंट का जश्न मनाने के लिए हम ChatGPT Go को एक साल के लिए मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग AI तकनीक का फायदा उठा सकें.

भारत में तेजी से बढ़ा ChatGPT का इस्तेमाल

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ChatGPT के यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. कंपनी के अनुसार, भारत में ChatGPT सब्सक्राइबर्स की संख्या दोगुनी हो गई है, जो यह दिखाता है कि लोग इस AI चैटबॉट को अपनाने में तेजी दिखा रहे हैं.

कंपनी के अधिकारियों ने क्या कहा

OpenAI के Vice President और Head of ChatGPT, निक टर्ली (Nick Turley) ने कहा, भारत में ChatGPT Go लॉन्च करने के बाद से हमें यूजर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. उनकी क्रिएटिविटी और एक्सपेरिमेंट्स ने हमें प्रेरित किया है. उन्होंने आगे कहा कि DevDay Exchange इवेंट से पहले हम ChatGPT Go को एक साल के लिए मुफ्त कर रहे हैं, ताकि भारत के और भी लोग AI की पावर को आसानी से अनुभव कर सकें.

विज्ञापन

मौजूदा सब्सक्राइबर्स को भी मिलेगा फायदा

कंपनी ने यह भी साफ किया कि जो यूजर्स पहले से ChatGPT Go सब्सक्राइबर हैं, उन्हें भी इस 12 महीने के फ्री ऑफर का फायदा मिलेगा. यानी नए और पुराने दोनों यूजर्स के लिए यह शानदार मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ