हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

OpenAI ने लॉन्च किया WhatsApp जैसा Group Chats फीचर, जानें कैसे काम करेगा नया अपडेट

OpenAI ने ChatGPT में WhatsApp जैसी Group Chats सुविधा शुरू की है, जहां यूजर अपने दोस्तों को चैट में जोड़कर AI की मदद से ग्रुप डिसीजन, प्लानिंग और बातचीत को आसान बना सकते हैं. जानें यह फीचर कैसे काम करता है, किन देशों में उपलब्ध है और इसमें क्या खास मिलेगा.

विज्ञापन
OpenAI ने लॉन्च किया WhatsApp जैसा Group Chats फीचर. (Photo-ChatGPT)

OpenAI अब सिर्फ चैटबॉट कंपनी नहीं रह गई है, बल्कि धीरे-धीरे एक ऐसी ऑल-इन-वन ऐप बनने की दिशा में बढ़ रही है, जहां लोग न सिर्फ AI से बात कर सकें, बल्कि दोस्तों के साथ भी जुड़कर काम कर सकें. इसी कड़ी में कंपनी ने अब ChatGPT में व्हाट्सऐप जैसी Group Chats फीचर की शुरुआत कर दी है. इससे यूजर अब अपने दोस्तों के साथ एक ही चैट में ChatGPT को जोड़कर प्लानिंग, फैसले और बातचीत को और आसान बना पाएंगे.

Group Chats फीचर क्या है?

OpenAI का नया ग्रुप चैट फीचर यूजर्स को यह सुविधा देता है कि वे अपनी सामान्य चैट में दोस्तों को जोड़ सकते हैं और उसी चैट में ChatGPT भी साथ रहेगा. उदाहरण के तौर पर, अगर आप दोस्तों के साथ कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ChatGPT उस ग्रुप में बैठकर आपके लिए जगह चुनने से लेकर बजट प्लान करने तक मदद कर सकता है.

किन देशों में शुरू हुआ यह फीचर?

OpenAI फिलहाल इस फीचर को एक पायलट प्रोग्राम के रूप में शुरू कर रहा है. यह ChatGPT Free, Go, Plus और Pro यूजर्स के लिए जापान, न्यूजीलैंड, साउथ कोरिया और ताइवान में उपलब्ध कराया गया है. कंपनी का कहना है कि शुरुआत में मिलने वाले फीडबैक के आधार पर इसे आगे और देशों में लॉन्च किया जाएगा.

विज्ञापन

Meta के WhatsApp जैसे फीचर से कितना अलग?

Meta ने पहले ही WhatsApp में AI असिस्टेंट जोड़ दिया है, जहां आप ग्रुप और प्राइवेट चैट दोनों में उससे बात कर सकते हैं. लेकिन एक बड़ा अंतर यह है कि WhatsApp पर की गई AI चैट यूजर के विज्ञापन और पर्सनलाइज्ड कंटेंट के लिए इस्तेमाल होती है. OpenAI का दावा है कि उसका Group Chat फीचर ग्रुप डिसीजन और जानकारी को व्यवस्थित करने में मदद करने के लिए है, न कि विज्ञापनों के लिए.

Group Chat कैसे काम करेगा?

किसी भी चल रही चैट के दाईं ओर ऊपर दिए गए लोग (People) आइकन पर टैप करके यूजर अपने दोस्तों को जोड़ सकते हैं. जैसे ही नया व्यक्ति चैट में जुड़ता है, ChatGPT उस बातचीत की कॉपी बनाकर उसे एक नए ग्रुप चैट में बदल देता है, ताकि आपकी पुरानी बातचीत अलग ही बनी रहे.
ग्रुप में अधिकतम 20 लोग एक लिंक के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं.

विज्ञापन

प्रोफाइल सेट करना जरूरी होगा

पहली बार ग्रुप चैट बनाने या उसमें जुड़ने पर यूजर को एक छोटी सी प्रोफाइल बनानी होगी-इसमें नाम, यूजरनेम और एक फोटो डालनी होगी, ताकि ग्रुप में सभी को पता रहे कि कौन कौन है.
सभी ग्रुप चैट्स ChatGPT के साइडबार में एक अलग सेक्शन में दिखेंगी, जिससे उन तक पहुंचना आसान होगा.

जानकारी शेयर करने की सुविधा भी

यूजर अपने ग्रुप में लेख, नोट्स, सवाल या कोई भी कंटेंट शेयर कर सकते हैं. ChatGPT उस जानकारी को आपके लिए सार (summary), पॉइंट्स या व्यवस्थित रूप में बदलकर दे सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब डिजाइनर नहीं, AI से बनवाएं अपना वैडिंग कार्ड-बस एक क्लिक में तैयार होगा परफेक्ट इनविटेशन!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola