Online Transactions Frauds: तकनीकी दुनिया में कई काम आसान और सुविधाजनक हुए हैं जिनमें से एक डिजिटल पेमेंट है। ऑनलाइन लेनदेन से दूर दराज रिश्तेदार, दोस्त या किसी अन्य व्यक्ति को पैसा भेजना या उनसे पैसे रिसीव करना बहुत आसान हो जाता है। डिजिटल पेमेंट के लिए माध्यम बने फोन पे, गूगल पे, भारत पे जैसे ऐप्स यूजर्स के लिए यूपीआई ट्रांजैक्शन आसान कर देते हैं। हालांकि, साइबर क्राइम के मामले बढ़ने पर सरकार और डिजिटल पेमेंट ऐप्स के लिए कुछ एक्शन लेना भी जरूरी हो जाता है। अगर आप फोन पे या यूपीआई यूजर हैं तो ये जान लेना जरूरी है कि कुछ नंबर्स के लिए ऑनलाइन लेनदेन पर रोक लग चुकी है।
FRI टूल करेगा संदिग्ध नंबर की पहचान
दूरसंचार विभाग (DOT) ने हाल ही में एक नया टूल जारी किया है जो वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक (FRI) है। इसका उद्देश्य साइबर ठगी से बचाव करना और साइबर धोखाधड़ी को रोकना है। FRI टूल यूपीआई, बैंक, अन्य फाइनेंशियल संस्थाओं के बीच की जानकारी शेयर करने वालों को रोकने में मदद करता है। यहां तक कि इस टूल का काम फोन नंबर की जांच करना और संदिग्ध नंबर्स को जानकर उसके खिलाफ एक्शन लेना भी है।
किस तरह से काम करता है FRI?
वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक (Financial Fraud Risk Indicator) यानी FRI फोन नंबर्स को 3 कैटेगरी में बांटकर, रिस्क स्कोर चेक करता है। वेरी हाई, हाई और मीडियम रिस्क में नंबर्स को बांटकर FRI चेक करता है कि नंबर कितने स्कोर के साथ रिस्क पर है। अलग-अलह सॉर्स की मदद से मिली जानकारी को टूल तय करता है कि कौन सा नंबर कितना ज्यादा रिस्क उत्पन्न कर सकता है। इस तरह से साइबर धोखाधड़ी की पहचान करना भी आसान हो सकता है।
PhonePe लगा चुका है लेनदेन पर रोक
FRI टूल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनाया जाएगा और संदिग्ध नंबर्स से लेनदेन पर रोक लगाई जाएगी। डिजिटल पेमेंट ऐप्स में सबसे पहला प्लेटफॉर्म फोन पे बना है। कंपनी द्वारा लेनदेन के लिए उन यूपीआई नंबर्स को रोका जा रहा है जो वेरी हाई रिस्क कैटेगरी में शामिल हैं। इसके अलावा जो नंबर्स मीडियम रिस्क कैटेगरी में हैं उनसे लेनदेन के लिए पहले यूजर्स को अलर्ट दिखाया जा रहा है। फोन पे द्वारा प्रोटेक्ट फीचर्स की मदद से यूजर्स को स्क्रीन पर अलर्ट शो किया जा रहा है।
किन नंबरों पर लगी यूपीआई लेनदेन की रोक?
उदाहरण के तौर पर आपको समझाने की कोशिश करते हैं, जैसे फोन नंबर्स के लिए स्पैम कॉल या स्पैम मैसेज के तौर पर अलर्ट मिलता है। वैसा ही अलर्ट यूपीआई लेनदेन के लिए मिलेगा। अगर DOT का चक्षु पोर्टल, भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C), बैंक समेत दूसरी संस्थाओं से यूपीआई नंबर को मीडियम, हाई और वेरी हाई रिस्क स्कोर मिला तो ऐसे नंबर्स से लेनदेन नहीं किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर हो गए हैं Blocked? न लें स्ट्रेस, मिनटों में करें खुद को Unblock; जानें आसान तरीका
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines