Festive Season Sale: इंडिया में जैसे ही फेस्टिवल सीजन आता है, वैसे ही ई-कॉमर्स कंपनियों पर सेल शुरू हो जाती है। कंपनियां कस्टमर्स को लुभाने के लिए एक से एक ऑफर लेकर आती हैं। लोग भी इस सेल का इंतजार करते हैं ताकि उनको थोड़ी राहत मिल सके। लेकिन राहत के चक्कर में कभी कभी तगड़ी चपत लग सकती है। इसलिए कुछ भी खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
ऑफिशियल वेबसाइट से ही लें सामान
इस सीजन सेल में जिस तरह से कस्टमर्स को सामान सस्ता होने का इंतजार होता है, वैसे ही ठगी करने वालों के लिए भी ये सीजन खास होता है। क्योंकि इस दौरान वो कस्टमर्स को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। इसके लिए आपको केवल एक बात का ध्यान रखना है कि अगर कुछ खरीदना है तो वो ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ऑफिशियल ऐप से ही खरीदें। जिसके लिए Google Play Store या फिर Apple App Store से वो एप इंस्टॉल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Amazon Sale में iPhone 13 की कीमत सिर्फ 38999 रुपये, क्या अब खरीदना रहेगा सही?
कैश में करें पेमेंट
अगर किसी चीज को खरीदने के लिए आपको बड़ा अमाउंट देना है तो कोशिश करें कि उसकी पेमेंट कैश में ही करें। उसके लिए लिंक पर कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए एक खास का बात का और ध्यान रखना चाहिए कि पैकिंग खोलते वक्त उसकी वीडियो जरूर बना लें। प्रोडक्ट में गड़बड़ी होने पर ये बाद में प्रूफ के तौर पर काम आता है।
कार्ड की डिटेल शेयर करने से बचें
किसी रेंडम साइट से अगर शॉपिंग कर रहे हैं तो इसमें कभी भी अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स ना दें। हालांकि कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए सीवीवी या फिर पिन की जरूरत पड़ती है। लेकिन भी सावधानी के तौर पर इस तरह की कोई जानकारी सेव ना करें।
वेबसाइट की कैसे करें पहचान?
कुछ लोग ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से खरीदारी नहीं करते हैं। तो उनको ऐसे में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जहां से वो सामान खरीद रहे हैं वो https:// वाली वेबसाइट हो। कस्टमर्स को पॉप-अप लिंक के जरिए दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसपर क्लिक करने से नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें: iPhone 16 छोड़िए! Flipkart Sale में 15 Series पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट, डील्स हो गई रिवील
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
8 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
9 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
12 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines