Online Shopping Mistakes: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी सभी के पास है। ऐसे में हम सभी की कोशिश रहती है कि अपना कम से कम समय निकालकर ज्यादा से कामों को निपटाया जा सके। ज्यादातर लोग इस वजह से ऑफलाइन यानी मार्केट में जाकर शॉपिंग करने की बजाए ऑनलाइन शॉपिंग को अपना रहे हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग को कहीं भी रहकर किया जा सकता है, जिससे समय की बचत तो हो ही सकती है। इसके अलावा अलग-अलग ऑफर्स से चीजों को सस्ते में भी खरीदा जा सकता है। बढ़ती ऑनलाइन शॉपिंग के साथ-साथ फ्रॉड के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हमें कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए और इन 4 गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
भूलकर भी ना करें ये 4 गलतियां (Avoid These 4 Online Mistakes)
- ऑनलाइन शॉपिंग करने के दौरान अगर आप डिस्काउंट पाने के लिए कूपन को गूगल या अन्य साइट्स पर देखते हैं तो ऐसा नहीं करना चाहिए है। आप इस तरह से किसी फर्जी वेबसाइट, ऐप या फ्रॉडस्टर के द्वारा शिकार बन सकते हैं। इस तरह की फॉर्ड साइट आपकी प्राइवेट जानकारी को हासिल कर सकती है।
- फ्री ऑफर या छूट पाने के चक्कर में अगर आप सोशल मीडिया, मैसेज या फिर ईमेल पर आए लिंक को क्लिक करके शॉपिंग करते हैं, तो ऐसा बिल्कुल ना करें। इन लिंक पर क्लिक करके आप ठगी के शिकार भी हो सकते हैं। साथ ही आपके बैंक खाते से सारा पैसा खाली हो सकता है।
- सस्ते के चक्कर में किसी भी साइट या ऐप का इस्तेमाल ना करें। ऐसे में आप फर्जी वेबसाइट या एप पर जा सकते हैं जो आपकी पर्सनल डिटेल्स को हासिल करने के साथ ही बैंक तक पहुंचकर ठगी कर सकती है। हमेशा भरोसेमंद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जाकर ही ऑनलाइन शॉपिंग करें।
- सबसे जरूरी बात ऑनलाइन शॉपिंग के समय जब आप पेमेंट करते हैं तो उस वक्त काफी सावधानी बरतें। ऐप या वेबसाइट के बारे में अच्छे से जानकारी रखने के बाद ही अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर और पिन नंबर या अन्य तरह के बैंक डिटेल्स को एंटर करें। सबसे अच्छा ये ही है कि ऑनलाइन पेमेंट ना करके कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन सिलेक्ट करें।
(Valium)
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 hr ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
5 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
6 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines