Online Shopping Fraud: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अलग-अलग साइट्स और पोर्टल पर भारी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। अगर आप भी शॉपिंग के लिए तैयार हैं और ऐसी डील्स का इंतजार कर रहे हैं जो आपका अधिक मुनाफा करवाए तो ऐसे में भी जरा संभलकर रहे हैं। कहीं चंद पैसे बचाने के चक्कर में पूरा बैंक अकाउंट खाली ना हो जाए।
दरअसल, अमेजन से लेकर फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स साइट्स पर आने वाली डील्स के बीच हैकर्स अपना खेल शुरू कर देते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्कैम या फ्रॉड देखा गया है।
अभी पढ़ें – Motorola Revou2 Smart TV लॉन्च, मिलेगा दमदार ऑडियो और बेहतरीन विजुअल
Amazon-Flipkart Online Fraud
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) शुरू हो गई है। दोनों कंपनी सबसे कम कीमत पर प्रोडक्ट्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाती हैं। हालांकि, इसका फायदा हैकर्स या स्कैमर्स उठाने के इंतजार में रहते हैं।
फर्जी ई-कॉमर्स साइट
- अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल को लेकर स्क्रैमर्स एक फर्जी साइट्स तैयार कर लेते हैं।
- इसे देखकर कोई भी जल्दी अंदाजा तक नहीं लगा सकता कि साइट असली है या फिर नकली।
- इन साइट्स पर ग्राहकों को 90 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाती है।
- ऐसे में जब यूजर यहां विजिट करते हैं तो वो स्कैम या फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।
- अधिक छूट मिलने पर ग्राहक आसानी से साइट पर विजिट करता है और जाल में फंस जाता है।
पेमेंट के दौरान फंसाते हैं स्कैमर्स
- फर्जी ई-कॉमर्स साइट्स पर अधिक छूट दी जाती है।
- ये स्कैमर्स का फंसाने का एक तरीका भी है।
- प्रोडक्ट को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए पेमेंट करते हैं।
- ऐसे में आपके पैसे फ्रॉडस्टर तक पहुंच जाते हैं।
- साथ ही आपकी बैंक डिटेल्स भी उन तक पहुंच जाती है।
अभी पढ़ें – Amazon Sale: फिटनेस ट्रैकर पर जबरदस्त ऑफर्स, 5000 का बैंड सिर्फ 1,599 रुपये में!
स्क्रैमर्स से बचने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- हमेशा URL https:// से शुरू होने वाली साइट्स पर विजिट करें।
- किसी भी वेबसाइट पर ना करें विजिट।
- मैसेज पर आए लिंक या ऑफर्स पर क्लिक ना करें।
- ऑनलाइन बैंकिंग का पासवर्ड समय-समय पर चेंज करें।
- किसी के साथ बैंक डिटेल्स शेयर ना करें।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines