हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Online Shopping Fraud: महंगे गैजेट्स के बदले निकल रहे हैं आलू और साबुन, ऐसे बचें फ्रॉड से

विज्ञापन

Online Shopping Fraud: लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके।

Online Shopping Fraud: क्या आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाएं क्योंकि इन दिनों सेल की लहर के बीच धोकाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों पहले फ्लिपकार्ट से आईफोन मंगवाने वाले शख्स को फोन के डिब्बे में घड़ी सर्फ मिला था। वहीं, अब एक और नया मामला सामने आया है जिसमें ड्रोन कैमरे (drone camera) की जगह आलू निकलें हैं।

अभी पढ़ें – Free Netflix-Amazon Prime: फ्री में ओटीटी यूज करने का मिल रहा है मौका, जानिए क्या है प्लान

जी हां, बिहार से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड देखा जा सकता है। डिलीवर करने आए रवि नामक शख्स की एक वीडियो वायरल हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रोन कैमरा करने की डिलीवर जगह बॉक्स में आलू को डिलीवर किया जाता है। प्रोडक्ट मंगवाने वाले शख्स का कहना है कि बॉक्स को छूकर उसे कुछ गड़बड़ का एहसास हुआ और फिर उसने डिलीवर बॉय के सामने वीडियो बनाते हुए बॉक्स खोलने की मांग की, जिसके बाद सामने आया कि डब्बे में ड्रोन कैमरा नहीं बल्कि आलू हैं।

क्या है बचाव का तरीका?

हमेशा ऑनलाइन ऑर्डर करने के दौरान रिव्यू को जरूर पढ़ें। कई बार इससे प्रोडक्ट खरीदने में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा अपने डिलीवर बॉय को तब तक ओटीटी ना बताएं जब तक वो आपके सामने प्रोडक्ट को ओपन करके ना दिखाए। पैकेज में गड़बड़ होने पर तुरंत कंपनी को शिकायत दर्ज करें।

वायरल वीडियो में बताया गया कि डिलीवरी की सुविधा देने वाली कंपनी शैडोफैक्स से ये प्रोडक्ट भेजा गया था जिसे रवि नामक डिलीवर बॉय लेकर आया था। ड्रोन कैमरा मंगवाने वाले शख्स ने इसे मीशो से ऑर्डर किया था। पैकेज की धोकाधड़ी डिलीवरी कंपनी शैडोफैक्स या मीशो ने की, इसके बारे में अभी तक कुछ सामने नहीं आया है।

10 हजार के पैकेज में निकले 30 रुपये के आलू

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ड्रोन कैमरे की कीमत 10000 रुपये के करीब थी, जिसके ऑर्डर पैकेज में आलू निकले थे। इसकी वीडियो लगातार सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी कर रही है।

अभी पढ़ें – Flipkart Sale से स्मार्टफोन की कीमत पर ये लैपटॉप खरीदने का मौका! जानें ऑफर्स

देखें वीडियो

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें