Online Shopping Fraud: क्या आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो अभी सावधान हो जाएं। इन दिनों मार्केट में स्कैम का नया तरीका आया है जिससे स्कैमर्स लोगों को चूना लगा रहे हैं। दरअसल इन दिनों WhatsApp पर पहले तो आपको एक मैसेज आता है जिसमें ऑर्डर कंफर्म होने की बात कही जाती है। इसी के साथ मैसेज में एक लिंक भी भेजा जाता है जिसे क्लिक करते ही आपके साथ स्कैम हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे…
Fraud का ये नया तरीका
स्कैमर्स ने ठगी का नया तरीका खोज निकाला है जिसमें वह पहले तो लोगों को एक मैसेज भेजते हैं जिसमें ऑर्डर की जानकारी दी होती है। इतना ही नहीं देखने में ये मैसेज काफी हद तक रियल लगता है। साथ ही इसमें यह भी कहा जाता है कि जैसे ही आपका ऑर्डर डिलीवरी के लिए जाएगा, तो तुंरत आपको इसे ट्रैक करने का लिंक मिल जाएगा। लिंक पर अब जैसे ही कोई शख्स क्लिक करता है तो, उनका स्मार्टफोन हैक कर लिया जाता है और फोन में मौजूद सभी डिटेल्स को चुरा लिया जाता है। ऐसे में आप कैसे इस स्कैम से बच सकते हैं। चलिए जानें…
इस स्कैम से कैसे बचें?
- अनजान नंबरों और लिंक्स से सावधान रहें: किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें।
- ऑथेंटिक वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए हमेशा ऑथेंटिक और पॉपुलर वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें।
- OTP: अपना OTP किसी के साथ शेयर न करें।
- स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं: अपने सभी अकाउंट्स के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और उन्हें रेगुलर बदलते रहें।
- Two-factor authentication: यह एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर है जो आपके अकाउंट को सिक्योर रखती है।
- अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें: अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और इसे रेगुलर अपडेट करते रहें।
- बैंक से करें कांटेक्ट: अगर आपको लगता है कि आपके साथ धोखाधड़ी हुई है तो तुरंत अपने बैंक से कांटेक्ट करें।
शिकायत करने का तरीका भी जान लें
- साइबर क्राइम पोर्टल: आप साइबर क्राइम पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- टेलीकॉम कंपनी: आप अपनी टेलीकॉम कंपनी से संपर्क कर सकते हैं और उन्हें इस नंबर को ब्लॉक करने के लिए कह सकते हैं।
- आप स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines