ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान! मार्केट में आया स्कैम का नया तरीका; तुरंत जान लें
Online Shopping Fraud: अगर आप भी बहुत ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो सावधान हो जाएं। आपके साथ भी ये स्कैम हो सकता है। चलिए इसके बारे में जानें
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Online Shopping Fraud: क्या आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो अभी सावधान हो जाएं। इन दिनों मार्केट में स्कैम का नया तरीका आया है जिससे स्कैमर्स लोगों को चूना लगा रहे हैं। दरअसल इन दिनों WhatsApp पर पहले तो आपको एक मैसेज आता है जिसमें ऑर्डर कंफर्म होने की बात कही जाती है। इसी के साथ मैसेज में एक लिंक भी भेजा जाता है जिसे क्लिक करते ही आपके साथ स्कैम हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे…
स्कैमर्स ने ठगी का नया तरीका खोज निकाला है जिसमें वह पहले तो लोगों को एक मैसेज भेजते हैं जिसमें ऑर्डर की जानकारी दी होती है। इतना ही नहीं देखने में ये मैसेज काफी हद तक रियल लगता है। साथ ही इसमें यह भी कहा जाता है कि जैसे ही आपका ऑर्डर डिलीवरी के लिए जाएगा, तो तुंरत आपको इसे ट्रैक करने का लिंक मिल जाएगा। लिंक पर अब जैसे ही कोई शख्स क्लिक करता है तो, उनका स्मार्टफोन हैक कर लिया जाता है और फोन में मौजूद सभी डिटेल्स को चुरा लिया जाता है। ऐसे में आप कैसे इस स्कैम से बच सकते हैं। चलिए जानें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: