Online Shopping Discount: क्या आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप किसी भी प्रोडक्ट पर बंपर छूट ले सकते हैं। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ प्रोडक्ट्स ऑनलाइन तो कुछ ऑफलाइन सस्ते मिलते हैं, लेकिन कुछ स्मार्ट तरीकों को अपना कर आप ऑनलाइन शॉपिंग करके हजारों रुपये की छूट ले सकते हैं? चलिए कुछ ऐसे ही 5 तरीकों के बारे में जानते हैं…
कैशबैक Websites का करें यूज
आजकल कई ऐसी वेबसाइटें मौजूद हैं जो आपको ऑनलाइन शॉपिंग करने के दौरान जबरदस्त कैशबैक ऑफर्स देती हैं। जब भी आप किसी सामान को खरीदें तो Cashkaro, CouponDunia और PaisaWapas जैसी साइट्स का यूज करें। इन कैशबैक वेबसाइट का यूज करके आप शॉपिंग करने पर एक्स्ट्रा कैशबैक ले सकते हैं। हालांकि ऐसी Websites का इस्तेमाल करने से पहले इसकी अच्छे से जांच भी कर लें।
सोशल मीडिया करें चेक
अगर आप किसी प्रोडक्ट को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसका सोशल मीडिया अकाउंट भी अच्छे से जांच लें। ऐसा देखा गया है कई कंपनियां समय समय पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए नए नए ऑफर्स को पेश करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें : Redmi, Realme छोड़िए! आ गया OnePlus का सस्ता स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ इतनी
प्राइस अलर्ट करें सेट
इतना ही नहीं कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर तो प्राइस अलर्ट सेट करने का भी ऑप्शन मिलता है जिससे आप ये पता कर सकते हैं कि किसी सामान का प्राइस कब ड्राप हुआ है। इससे आप अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को सस्ते में ले सकते हैं।
फ्री शिपिंग से भी बचाएं पैसे
कुछ वेबसाइटें ऐसी भी हैं जो ज्यादा प्रोडक्ट खरीदने पर फ्री शिपिंग ऑफर करती हैं। इससे आप शिपिंग का पैसा बचा सकते हैं। इसलिए जब भी कुछ ऑनलाइन खरीदें तो उसके साथ एक दो प्रोडक्ट और ऐड कर लें जिसकी आपको जरूरत है।
नया मॉडल लेने से बचें
आजकल कई ऐसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट हैं जो मामूली अपडेट के साथ आते हैं लेकिन कंपनियां इन्हें काफी महंगे प्राइस पर बेचती हैं, तो ऐसे में आप पुराने मॉडल के साथ जा सकते हैं, क्योंकि नया मॉडल आते ही कंपनियां पुराने मॉडल की कीमत कम कर देती हैं।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
5 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines