Online Scams: देश में ऑनलाइन स्कैम्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आए दिन लोगों के साथ ठगी हो रहे हैं। एक नया मामला मुंबई के ठाणे से आई है, जहां एक महिला के बैंक अकाउंट से 5 लाख रुपये से अधिक कट गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शख्स ने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताकर कॉल किया और एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद क्या था महिला को 5.24 लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा।
महिला को लगा 5.24 लाख रुपये से अधिक का चूना (Online Scams)
TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ठाणे की रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला से एक ठग ने 5.24 लाख रुपये से अधिक ठग लिए। रिपोर्ट्स की मानें तो महिला को एक अनजान नंबर से कॉल आया जिसने बैंक कर्मचारी होने का दावा किया। इसके बाद घोटालेबाज ने महिला को बताया कि वह बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का हिस्सा है और उसके स्वास्थ्य बीमा का भुगतान बकाया है। इसके बाद महिला ने उस व्यक्ति से अगली संभावित कार्रवाई के बारे में पूछा, जिसके जवाब में उसने उसे अपने द्वारा साझा की गई APK फाइल के माध्यम से एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ेंः TATA का बड़ा ऐलान, ग्लोबल मार्केट के लिए India में बनेंगे iPhones
महिला बिना किसी शक के व्यक्ति के बातों को मानते गई और ऐप को डाउनलोड कर ली। जैसे ही महिला ने ऐप को डाउनलोड की वैसे ही उसके बैंक अकाउंट से 5.24 लाख रुपये कटने का मैसेज आ गया। रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने कहा है कि ठग ऐप का इस्तेमाल करके महिला की गोपनीय जानकारी प्राप्त की होगी जिसे उन्होंने उसे डाउनलोड करने के लिए कहा था।
हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत
इन घोटालों से हम सभी को सतर्क हो जाने की जरूरत है। साथ ही इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल को रिसीव न करें और रिसीव कर भी लें तो उसकी बातों में न आएं। क्योंकि, आरबीआई के गाइडलाइन्स के अनुसार बैंक अपने ग्राहकों को कॉल नहीं करती है। ऐसे में अगर आपके पास भी अनजान नंबर से कॉल आए और OTP, बैंक डिटेल सहित अन्य किसी प्रकार की गोपनीय जानकारी मांगे तो उसके साथ बिलकुल भी साझा न करें।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
7 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
9 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
12 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines