Online Scams and Frauds: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करता होगा। हालांकि, कई बार लोगों को सोशल साइट्स का इस्तेमाल करना भारी पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी सोशल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा।
एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के बैंक अकाउंट से लाखों रुपये कट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आने वाले ऐड पर क्लिक करना महिला को भारी पड़ गया है।
महिला को लगा लाखों का चूना (Online Scams Frauds Instagram)
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा मामला बेंगलुरू के महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर से जुड़ा है जिसने पार्ट टाइम जॉब के लिए एक इंस्टाग्राम एड पर क्लिक किया था। जिसके बाद उसके खाते से 10.5 लाख रुपये कट गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते समय महिला का नजर एक एड पर गया जहां पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर था।
इसके बाद महिला ने उस एड पर क्लिक किया, जहां एक व्हाट्सएप नंबर (9899183689) दिया गया था। इस नंबर पर आई एम इंटरेस्टेड लिखकर भेजना था। फिर महिला ने उस नंबर पर मैसेज किया, जिसके बाद उससे @khannika9912 टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़ेंः Sale Sale Sale! सस्ते में मिल रहे हैं महंगे दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स
महिला द्वारा चैनल ज्वाइन करने के बाद उससे एक ऐप डाउनलोड करने लिए कहा गया। ऐप को डाउनलोड करने के बाद महिला ने एक यूपीआई आईडी नंबर पर 7 हजार रुपये भेजे। उसके बाद ठगों ने महिला को अपने चंगुल में फंसाने के लिए 7,000 के बदले 9,100 रुपये वापस महिला के अकाउंट में ट्रांसफर किए। इसके बाद उस महिला को विश्वास हो गया। इसके बाद महिला ने ठगों को लगातार पैसे ट्रांसफर करती गई और यह आंकड़ा 10,50,525 रुपये तक पहुंच गई। फिर महिला को उसके साथ हो रहे फ्रॉड का एहसास हुआ, लेकिन तब तक शायद बहुत देर हो गई और उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।
अब, इसी मामले को ध्यान में रखते हुए हमने सोचा है कि क्यों न आपको ऑनलाइन ठगी से बचने के कुछ ट्रिक बताया जाए, जिससे आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े।
ऑनलाइन ठगी होने पर क्या करें?
अगर आपके साथ ऑनलाइन ठगी जैसी घटना घटे तो, आपको सबसे पहले बैंक से संपर्क करना चाहिए। ताकि, वे आपके कार्ड को ब्लॉक कर दें। इसके बाद आपको स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Vs Lava Agni 2 5G: कौन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें डिटेल्स
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको LinkedIn, Naukri.com, Indeed जैसी भरोसेमंद साइट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही कहीं भी वेकेंसी निकले उससे पहले उस कंपनी के बारे में पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। साथ ही हम आपको सलाह देते हैं कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय दिखाई देने वाले अनावश्यक ऐड पर क्लिक न करें।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
18 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
19 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
21 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
23 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines