Online Scam: भारत समेत दुनिया भर में साइबर क्राइम के मामले आये दिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं हाल ही में साइबर सिक्योरिटी फर्म ने भी एक रिपोर्ट जारी की है। जिसे जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां, रिपोर्ट में कहा गया है कि रोजाना एक भारतीय यूजर को 12 फेक मैसेज रिसीव होते हैं। ये सभी मैसेज टेक्स्ट, ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए लोगों के पास पहुंच रहे हैं। स्टडी में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि 82% लोग ऐसे भी हैं जो इन मैसेज पर क्लिक कर देते हैं और जाल में फंस जाते हैं। आइये जानते हैं वो कौन-कौन से मैसेज हैं और कैसे इससे स्कैमर्स बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।
Bank Alert
भारत में बैंक केवाईसी के नाम पर अब तक इतने स्कैम हो चुके हैं जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। अगर आपको भी एसएमएस या व्हाट्सएप पर कोई बैंक अलर्ट मिलता है तो तुरंत ऐसे मैसेज को डिलीट कर दें और भूलकर भी उस पर क्लिक न करें। स्कैमर्स अक्सर इस तरह के मैसेज का यूज करके आपकी पर्सनल जानकारी चुरा लेते हैं।
Fake Job
भारत में दूसरा सबसे पॉपुलर स्कैम Job के नाम पर चल रहा है। आपको इस बात को अच्छे से समझ लेना चाहिए कि प्रोफेशनल कंपनियां कभी भी जॉब ऑफर करने के लिए इन प्लेटफार्मों का यूज नहीं करती हैं। व्हाट्सएप या एसएमएस पर मिलने वाली नौकरियां आपको अमीर नहीं बल्कि कंगाल बना सकती हैं। इस लिए गलती से भी ऐसे किसी मैसेज पर क्लिक न करें।
Shopping Scam
आजकल एक नया स्कैम भी तेजी से फैल रहा है जिसमें पहले यूजर को एक ऐसी खरीदारी के बारे में अपडेट मिलता जो उसने कभी की ही नहीं। अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिले तो समझ जाइए ये पूरी तरह से फेक है। स्कैमर्स आपकी पर्सनल डिटेल्स चुराने के लिए ऐसा कर रहे हैं। तुरंत ऐसे मैसेज की रिपोर्ट करें।
Won Prize
अकसर ऐसा देखा जाता है कि मैसेज में पहले यूजर्स को बड़ा प्राइस जीतने का दावा किया जाता है और एक लिंक शेयर किया जाता है। जिस पर क्लिक करते ही कई बार अकाउंट खाली हो जाते हैं। इस लिए ऐसे मैसेज से भी सावधान रहें।
लिंक क्लिक से बैंक अकाउंट खाली!
अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होगा कि आखिर कैसे एक लिंक क्लिक से बैंक अकाउंट खाली हो जाता है, तो बता दें इसके लिए स्कैमर्स कई बार फिशिंग तकनीक का यूज करते हैं तो कई बार फोन का रिमोट एक्सेस ले लेते हैं। फिशिंग में स्कैमर्स ऐसा पेज तैयार कर लेते हैं जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं । यकीन मानिए इसे देखने के बाद एक बार के लिए आप भी धोखा खा जाएंगे।
जैसे ही एक बार आप ऐसे किसी पेज पर लोग इन करते हैं तो आपकी सभी डिटेल्स स्कैमर्स को मिल जाती हैं। इसके अलावा स्कैमर्स रिमोट एक्सेस के जरिए भी कई बार फोन का कंट्रोल अपने हाथ में लेकर पूरा अकाउंट खाली कर देते हैं। हालांकि इसके लिए कई बार किसी ऐप को इनस्टॉल करने के लिए भी कहा जाता है। स्कैमर्स लिंक में किसी मैलवेयर को भेजकर भी आपके फोन से सारा डाटा चुरा सकते हैं।
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
22 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines