Online Scam 5 Safety Tips from Google: गूगल के पास अरबों यूजर्स हैं और इतनी बड़ी संख्या में लोग इसकी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। इसका फायदा उठाते हुए स्कैमर्स अक्सर यूजर्स को धोखाधड़ी और घोटालों का शिकार बनाते हैं लेकिन गूगल ने हाल ही में यूजर्स को ऑनलाइन स्कैम से बचाने के लिए 5 जबरदस्त टिप्स दिए हैं। इन टिप्स की मदद से आप ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान कर सकते हैं और अपने डेटा और पैसे को सेफ रख सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
Deepfake स्कैम्स
गूगल ने यूजर्स से अलर्ट रहने के लिए कहा है और खास तौर पर जब सेलिब्रिटी के वीडियो या ऑडियो का इस्तेमाल हो रहा हो। ये डीपफेक कंटेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई जाती हैं, जो दिखने में असली लग सकती हैं। ऐसे में डीपफेक की पहचान करने के लिए कंटेंट में कुछ अलग एक्सप्रेशंस, चेहरे की गड़बड़ियों या सिंथेटिक आवजों पर ध्यान दें। चुनाव प्रचार या इन्वेस्टमेंट से जुड़े वीडियो और ऑडियो की भी अच्छे से जांच करें।
क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लान्स
अगर आपको मैसेज या ईमेल में क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट पर गारंटीड हाई रिटर्न का ऑफर मिल रहा है, तो यह एक स्कैम हो सकता है। याद रखें कि कोई भी रियल इन्वेस्टमेंट प्लान आपको जल्दी पैसा दोगुना करने की गारंटी नहीं देती।
क्लोन ऐप और वेबसाइट
स्कैमर्स पॉपुलर बैंकिंग और अन्य वेबसाइटों या ऐप्स की नकली क्लोन ऐप बनाते हैं। ऐसे में सिर्फ भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप डाउनलोड करें। URL में गलत वर्ड, अजीब फोंट्स या रैंडम इमोजी जैसी चीजों पर ध्यान दें। अगर कोई वेबसाइट बहुत अट्रैक्टिव लग रही है और कुछ नया ऑफर कर रही है, तो सावधान हो जाएं।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone 16 की धड़ाम गिरी कीमत, Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा है सिर्फ 67900 रुपये में
लैंडिंग पेज क्लोकिंग
यह एक एडवांस फ्रॉड तकनीक है, जहां किसी वेबसाइट का लैंडिंग पेज असली जैसा दिख सकता है। ऐसे पेज यूजर्स को लॉगिन आईडी और अन्य सेंसिटिव इनफार्मेशन शेयर करने के लिए कहती हैं। इसलिए ऐसे में URL को ध्यान से चेक करें। यह देखें कि रीडायरेक्ट के दौरान URL में कोई बदलाव न हो। गूगल क्रोम पर सुरक्षा सेटिंग्स ऑन रखें।
इवेंट्स
स्पोर्ट्स इवेंट्स, कंसर्ट्स या चैरिटी जैसे बड़े इवेंट्स के दौरान स्कैमर्स नकली वेबसाइट बनाकर टिकट, सामान या डोनेशन के नाम पर स्कैम करते हैं। हमेशा वेरिफ़िएड वेबसाइट से ही खरीदारी करें। भुगतान करने से पहले सभी डिटेल्स चेक करें।
संबंधित खबरें
Apple यूजर्स ध्यान दें! iPhone की वारंटी खत्म हो गई या अभी बाकी है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
2 hrs ago200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
4 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 days agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
4 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
4 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines