Online Game Cyber Fraud: आज के समय में हम सभी अपने बच्चों के हाथ में फोन थमा देते हैं और अपने काम में लग जाते हैं। बच्चे फोन में क्या देख रहे हैं, क्या कर रहे हैं? इस पर ध्यान ही नहीं दे पाते और बाद में अगर कुछ गलत हो जाए तो पछतावे के अलावा कुछ करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि जब बच्चे को फोन दे रखा है तो उसे इस्तेमाल करने का तरीका और सही-गलत की समझ भी सिखाएं। थोड़ी सी लापरवाही बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है।
स्मार्टफोन में ऑनलाइन गेम के चक्कर में कैसे बैंक खाते के साथ खेल हो सकता है। इसके बारे में गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले साइबर दोस्त ने जानकारी दी है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से साइबर दोस्त ने अपने ऑफिशियल हैंडल अकाउंट पर बच्चों को जानकारी दी है कि कैसे आपके मम्मी-पापा के फोन से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है?
बच्चों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे बैंक अकाउंट हैक न हो सके और हैकर्स से बचा रह सके? आइए जानते हैं कौन सी 3 गलतियां नहीं करनी चाहिए और अगर बैंक अकाउंट फ्रॉड हो जाता है तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले क्या करना चाहिए?
न करें ये 3 गलतियां
1. ऑनलाइन गेमिंग के दौरान अगर 100 रुपये लगाकर रिडीम या अन्य बेनिफिट्स मिलने का दावा किया जाए तो उस पर क्लिक करके पेमेंट न करें। ये स्कैमर्स की चाल हो सकती है और बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
2. फोन पर गेम डाउनलोड करने का लिंक आए तो उस पर क्लिक न करें, इस लिंक से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
3. किसी तरह के अनजान नंबर पर क्लिक भी न करें। अगर आपके पास WhatsApp या फोन पर SMS आए तो उस पर क्लिक बिल्कुल भी न करें। ये एक स्कैम की चाल हो सकती है जिससे बैंक खाता खाली हो सकता है।
तुरंत करें ये काम
अगर आप ऐसी गलती कर देते हैं और बैंक अकाउंट खाली हो जाता है, तो ऐसे में बिना कोई देरी करे 1930 नंबर पर संपर्क करें। इसके अलावा ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाते हुए साइबर ब्रांच के पास शिकायत दर्ज जरूर करा दीजिए।
ये भी पढ़ें- Cybersecurity Tips: हैकर्स और स्कैमर्स से रखना है पर्सनल डेटा सुरक्षित? अपनाएं ये 7 साइबर सुरक्षा टिप्स
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines