Online Electricity Bill Scam: क्या हो अगर एक दिन अनजान नंबर से एक मैसेज आये और कहे “प्रिय ग्राहक आज रात 9.30 बजे आपकी बिजली काट दी जाएगी। यकीनन इतना पढ़ते ही आप भी घबरा जाएंगे। ऐसा ही एक स्कैम इन दिनों तेजी से फैल रहा है। जिसमे पहले बताया जाता है कि आपका पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं हुआ है। जिसके कारण आपकी बिजली काटी जा रही है, कृपया तुरंत हमारे बिजली अधिकारी 82603XXX42 से संपर्क करें धन्यवाद।” अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज आ रहा है तो तुरंत सावधान हो जाएं और इस नंबर पर गलती से भी कॉल न करें।
Online Electricity Bill Scam क्या है?
देश भर में कई मोबाइल यूजर्स को ऐसे मैसेज आ रहे हैं। इस प्रकार के ऑनलाइन स्कैम्स में, स्कैमर्स नकली टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं जो ऑफिशियल बिजली विभाग द्वारा भेजे गए लग सकते हैं। इन संदेशों में आरोप लगाया गया है कि प्राप्तकर्ता ने अभी तक बिल का भुगतान नहीं किया है और साथ ही बिजली काटने की धमकी दी जाती है। जिससे बिना सोचे-समझे व्यक्ति कई बार जल्दबाजी में पेमेंट करने के लिए तैयार हो जाता हैं और इस स्कैम में फंस कर अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं।
यह भी पढ़ेंः Airtel, Jio नहीं बल्कि Vi के प्रीपेड प्लान हो सकते हैं बेस्ट, मिलेगी सारी सुविधाएं
हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे पीड़ित ने बताया कि उसे पहले विद्युत विभाग का अधिकारी होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनका बिजली बिल बकाया है और अगर इसका तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो उनकी बिजली काट दी जाएगी।
जब पीड़ित ने पूछा कि बिल का भुगतान कैसे किया जाए, तो कॉल करने वाले ने उसे टीमव्यूअर क्विक सपोर्ट मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने ऐप डाउनलोड किया, तो स्कैमर उसके बैंक अकाउंट तक पहुंच गया और उसका सारा पैसा, कुल 4.9 लाख रुपये, अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
जितना हो सके ऐसे किसी भी मैसेज से सावधान रहें। यदि आपको कोई टेक्स्ट मैसेज या ईमेल प्राप्त होता है जिसमें दावा किया गया है कि आपका बिजली बिल बकाया है, तो इसका रिप्लाई न दें या किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। इसके बजाय, सबसे पहले अपने बिल पर दिए गए फोन नंबर या वेबसाइट का यूज करके सीधे अपने बिजली प्रदाता से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
20 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
22 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines