AI in Dating Apps: आज के डिजिटल दौर में भारत के शहरी युवा ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही इन ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल और स्कैम्स का खतरा भी बढ़ गया है। टिंडर (Tinder), ओकेक्यूपिड (OkCupid) और हिंज (Hinge) जैसी लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स की मेन कंपनी मैच ग्रुप (Match Group) अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से इन खतरों को कम करने की कोशिश कर रही है। मैच ग्रुप के ट्रस्ट और सेफ्टी वाइस प्रेसिडेंट योएल रोथ ने बताया कि हम हर मिनट 44 से अधिक फर्जी अकाउंट्स को AI के जरिए हटाते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
AI की ले रहे मदद
ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स पर AI न केवल फर्जी प्रोफाइल और आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान करने में मदद करता है, बल्कि यह यूजर को सावधानी बरतने के लिए सचेत भी करता है। हालांकि AI का दुरुपयोग भी किया जा सकता है, खासतौर पर डीपफेक टेक्नोलॉजी के माध्यम से इसे मिसयूज किया जा सकता है।
डीपफेक का उपयोग करके लोग अपनी पहचान छिपा सकते हैं या दूसरों को गुमराह कर सकते हैं। मैच ग्रुप की एक इंटरनल स्टडी में पाया गया कि डेटिंग प्रोफाइल में डीपफेक का उपयोग कम है, लेकिन AI-पावर्ड फोटो एडिटिंग आम हो चुकी है।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
डेटिंग स्कैम्स और उनसे बचाव
भारत में डेटिंग स्कैम्स तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से रेस्टोरेंट स्कैम और इन्वेस्टमेंट स्कैम शामिल हैं। रेस्टोरेंट स्कैम में ठग एक महंगे रेस्तरां में लोगों को बुलाते हैं, महंगा खाना ऑर्डर करते हैं और फिर बिल चुकाने से पहले ही वहां से भाग जाते हैं। बाद में पता चलता है कि वे रेस्तरां के साथ मिले होते हैं और उन्हें इस स्कैम का कमीशन मिलता है।
इन्वेस्टमेंट स्कैम की बात करें तो इस स्कैम में ठग पहले भरोसा जीतते हैं और फिर आपको फेक इन्वेस्टमेंट स्कीम में पैसा लगाने के लिए मना लेते हैं और जैसे ही उन्हें पैसा मिल जाता है और वे गायब हो जाते हैं।
ऑनलाइन डेटिंग में सुरक्षित कैसे रहें?
यूजर जल्दबाजी में WhatsApp या Instagram पर शिफ्ट हो जाते हैं, जिससे वे स्कैमर्स के जाल में फंस सकते हैं। ऐप्स के पास सुरक्षा उपाय होते हैं, इसलिए आप ज्यादा समय तक ऐप पर ही बने रहें। अगर आपको किसी तरह की ठगी या गलत व्यवहार का सामना करना पड़ा है, तो इसे तुरंत ऐप पर रिपोर्ट करें और संबंधित अधिकारियों को भी सूचित करें। Tinder ने भारतीय भाषाओं में एक सेफ्टी गाइड लॉन्च की है, जिसमें हेल्दी डेटिंग एक्सपीरियंस, सहमति और सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – Repo Rate घटी, अब बढ़ेगी स्मार्टफोन-इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड; क्या है इसकी वजह?
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
17 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
19 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines