---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Valentine’s Day पर OnePlus की धमाकेदार सेल, सस्ते में मिल रहे टैबलेट-ईयरबड्स, फोन पर भी धांसू ऑफर, देखें डील्स

वैलेंटाइन डे पर वनप्लस ने ग्राहकों के लिए खास सरप्राइज दिया है. कंपनी अपने टैबलेट और ईयरबड्स पर भारी छूट के साथ फ्री एक्सेसरीज भी दे रही है. Pad 2, Pad 3 से लेकर Buds Pro 3 तक कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स कम कीमत में मिल रहे हैं, लेकिन ये ऑफर सिर्फ 15 फरवरी तक ही है.

---विज्ञापन---

OnePlus Valentine Offer: वैलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप अपने लिए या किसी खास के लिए नया गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. वनप्लस ने अपने कई टैबलेट, ईयरबड्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर लिमिटेड-टाइम ऑफर शुरू किए हैं. इस सेल में ग्राहकों को अच्छे डिस्काउंट के साथ-साथ कुछ प्रोडक्ट्स पर फ्री एक्सेसरीज का भी फायदा मिल रहा है.

15 फरवरी तक चलेगी लिमिटेड-टाइम सेल

वनप्लस की यह खास वैलेंटाइन सेल 15 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी. इस दौरान कंपनी के टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स को रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है. ये ऑफर वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और अन्य अधिकृत रिटेल आउटलेट्स पर मिल रहे हैं.

---विज्ञापन---

Pad 2 और Pad 3 पर सबसे बड़े फायदे

इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण OnePlus Pad 2 और Pad 3 पर मिल रहा है. OnePlus Pad 2 (8GB+128GB) को 34,999 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके साथ लगभग 13,999 रुपये कीमत के मुफ्त एक्सेसरीज़, जैसे OnePlus Stylo 2 और Pad Keyboard भी दिए जा रहे हैं. वहीं OnePlus Pad 3 पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है.

---विज्ञापन---

बजट टैबलेट लेने वालों के लिए भी विकल्प

अगर आप कम बजट में टैबलेट लेना चाहते हैं, तो OnePlus Pad Lite और Pad Go अच्छे विकल्प हो सकते हैं. Pad Lite की प्रभावी कीमत 12,499 रुपये तक हो जाती है. वहीं Pad Go और Pad Go 2 के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर उपलब्ध हैं.

---विज्ञापन---

ईयरबड्स पर भी मिल रही खास छूट

ऑडियो कैटेगरी में भी वनप्लस ने कई आकर्षक डील्स दी हैं. OnePlus Buds Pro 3 को 10,999 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीदा जा सकता है, जो इसकी नियमित कीमत से 1,000 रुपये कम है. इसके अलावा OnePlus Bullets Z3, Buds Z2 ANC और Nord Buds 3r जैसे लोकप्रिय मॉडल्स पर भी छूट मिल रही है.’

---विज्ञापन---

फोन्स पर मिल रहा कैशबैक

वहीं स्मार्टफोन पर कोई डायरेक्ट ऑफर नहीं है लेकिन इन्हें सस्ते में खरीदा जा सकता है. कंपनी एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 3 हजार तक का कैशबैक दे रही है.

---विज्ञापन---

खरीदारी के लिए सही मौका

कुल मिलाकर, अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर कोई नया टैबलेट या ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि ये सभी डील्स सीमित समय के लिए हैं और 15 फरवरी के बाद खत्म हो जाएंगी. ऐसे में अगर प्लान है, तो समय रहते ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- आ गई तारीख! Galaxy S26 सीरीज से इस दिन उठेगा पर्दा, जानिए कब होगा लॉन्च और क्या होगा खास

---विज्ञापन---
First published on: Feb 12, 2026 11:07 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola