अगर आप भी वनप्लस लवर हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। ये फोन 25 से 30 हजार के रेंज में लॉन्च होने वाले हैं। आप अपने बजट के अनुसार ये स्मार्टफोन आराम से खरीद सकते हैं। वनप्लस भारत में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स, वनप्लस नॉर्ड 5 और वनप्लस नॉर्ड CE 5 को अगले महीने लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक और रिपोर्टस के माध्यम से ये धांसू फोन लॉन्च होने की खूब चर्चा हो रही है। अब टिपस्टर अभिषेक यादव ने कन्फर्म किया है, कि वनप्लस के ये दोनों फोन जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकते हैं।
OnePlus Nord 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस नॉर्ड 5 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक फ्लैट OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसकी स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगी। जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देगी। इसकी डिजाइन की बात करें, तो यह फोन ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम के साथ प्रीमियम लुक दे सकता है। नॉर्ड 5 में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400e प्रोसेसर होने की संभावना है।
यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटॉस्किंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस दे सकता है। इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होने की उम्मीद है। वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल है। इसमें 7000mAh की बैटरी तथा 100W की फॉस्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
OnePlus Nord 5 की कीमत
अगर वनप्लस नॉर्ड 5 की कीमत की बात करें, तो भारत में करीब 30000 हजार रुपये होने की संभावना है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक पावरफुल फोन बनाएगी।
OnePlus Nord CE 5 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
बता दें कि वनप्लस CE 5 में 6-7 इंच का OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें बेहतर ब्राइटनेस होने की संभावना है। नॉर्ड CE 4 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 था, लेकिन Nord CE 5 में मीडिया टेक डाइमेंशन 8350 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसमें 7100mAh की बैटरी तथा 80W की फॉस्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा, एक और मेमोरी वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है। साथ ही इसमें 50MP का Sony LYT600 मेन सेंसर और 8Mp का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है।
OnePlus Nord CE 5 की कीमत
नॉर्ड CE 5 की कीमत की बात करें तो यह वनप्लस नॉर्ड 5 से कम कीमत में उपलब्ध होगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 24999 रुपये हो सकती है। इसकी डिजाइन आईफोन जैसा होने की उम्मीद है, जिसमें फ्लैट कॉर्नर और वर्टिकल कैमरा सेटअप होगा।
ये भी पढ़ें- Smartphone Battery Life: 90% लोग करते हैं फोन चार्जिंग की ये 3 गलतियां, बैटरी लाइफ पर पड़ता है बुरा असर!
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
19 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
21 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines