OnePlus TV 65 Q2 Pro Launch Price and Availability India: वनप्लस के क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में कई प्रोडक्ट्स को पेश किया गया है। इनमें कुछ प्रोडक्ट्स लॉन्च हो गए हैं तो कुछ आने के लिए तैयार है। वनप्लस 11 5जी सीरीज (OnePlus 11 5G Series), वनप्लस बड्स प्रो 2 सीरीज (OnePlus Buds Pro 2 Series), वनप्लस मैकेनिकल कीबोर्ड (OnePlus Mechanical keyboard) के अलावा वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो की भी चर्चा की है।
कंपनी की ओर क्लाउड 11 इवेंट में वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का पहला हाई-एंड क्यू सीरीज टीवी है, जिसे क्यू1 प्रो टीवी के लॉन्च के 3 साल बाद लाया गया है। वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो की प्री-बुकिंग 6 मार्च 2023 से शुरू होगी, जबकि बिक्री की शुरुआत 10 मार्च से होगी। आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –WhatsApp Status: अब वॉइस नोट और रिएक्शन के साथ शेयर करें फिलिंग्स, आए कमाल के कई फीचर्स!
OnePlus TV 65 Q2 Pro का स्पेसिफिकेशन
वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो में 65 इंच का डिस्प्ले है। इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ क्यूएलईडी 4के पैनल है। पैनल का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो ऑन-स्क्रीन स्मूथ प्रदान करता है। टीवी में DCI-P3 कलर गैमट का 97% कवरेज भी है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 1200 लोकल डिमिंग जोन के साथ 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंचने में सक्षम है। वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो में 70 वॉट का स्पीकर सिस्टम है जो 2.1 चैनल ऑडियो प्रदान करता है और सात स्पीकर से लैस है, जो होराइजन साउंडबार में रखे गए हैं।
OnePlus TV 65 Q2 Pro की भारत में कीमत
वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो की कीमत 99,999 रुपये है। इसे आप वनप्लस की आधिकारिक साइट (OnePlus.in), अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीद सकेंगे। इसके अलावा ये OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
OnePlus TV 65 Q2 Pro के फीचर्स
- बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए डायनाडियो के ऑडियो विशेषज्ञों द्वारा साउंडबार को फाइन-ट्यून किया गया है। स्पीकर सेटअप में एक शक्तिशाली 30-वाट सबवूफर शामिल है, जो समग्र स्पीकर आउटपुट में योगदान देता है।
- ये गूगल टीवी पर चलता है, जिसमें वनप्लस का ऑक्सीजनप्ले कंटेंट रिकमेंडेशन है। इसमें Google Voice Assistant का भी सपोर्ट मिलता है। ऐसे में वॉयस कमांड के जरिए आप टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।
- वनप्लस कनेक्ट 2.0 और एनएफसी कास्ट की मदद से अपनी वनप्लस स्मार्टवॉच, टीवी और पैड को कनेक्ट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
6 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
10 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
12 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
13 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
14 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines