OnePlus Red Rush Days Sale: वनप्लस ने फिर एक बार रेड रश सेल की घोषणा कर दी है, जिसमें वनप्लस 13 सीरीज, नॉर्ड सीई 4 सहित लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर भारी छूट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन मिल रहे हैं। यह सेल कल यानी 4 मार्च से 9 मार्च, 2025 तक चलेगी और ग्राहक OnePlus.in, Amazon, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा सहित सभी बड़े प्लेटफॉर्म पर इन डील्स का मजा ले सकते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानें…
OnePlus 13, 13R पर डिस्काउंट ऑफर
वनप्लस 13 खरीदने वालों को डिवाइस पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। उन्हें पुराने डिवाइस के एक्सचेंज के साथ 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। अगर आप वनप्लस 13R खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 3,000 रुपये की बैंक छूट के साथ-साथ 2,000 रुपये की कीमत में गिरावट मिल सकती है। जिससे दोनों फोन काफी कम कीमत पर आप अपना बना सकते हैं।
OnePlus 12, 12R पर डिस्काउंट ऑफर
वनप्लस 12 के खरीदारों को 8,000 रुपये की कीमत में कटौती के साथ-साथ 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, वनप्लस 12R के खरीदारों को 10,000 रुपये की छूट और 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। जिससे इन दोनों फोन को भी आप काफी कम कीमत पर आप अपना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें : DSLR में बदल जाएगा फोन…Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का स्मार्टफोन, कीमत iPhone से भी कम
OnePlus Nord Series पर डिस्काउंट ऑफर
इस लिस्ट में वनप्लस नॉर्ड 4 पर कंपनी छूट दे रही है जिसमें खरीदारों को 4,000 रुपये की बैंक छूट के साथ-साथ सेल के दौरान 1,000 रुपये की कीमत में कमी मिल सकती है। इसके साथ ही वनप्लस नॉर्ड CE4 पर भी आपको सेल में 2,000 रुपये की बैंक छूट और CE4 लाइट पर 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है।
नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन
वनप्लस रेड रश डेज सेल ऑफर का लाभ आप कंपनी की वेबसाइट, स्टोर ऐप, अमेजन और क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स सहित ऑफलाइन रिटेलर्स से उठा सकते हैं। ग्राहक चुनिंदा फोन्स पर तो 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन को भी ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines