OnePlus Pad Price Cut: चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपने नए आईपैड OnePlus Pad Go को लॉन्च किया है, जिसकी बिक्री कल यानी 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। अब नए मॉडल की बिक्री शुरु होने से पहले मौजूदा OnePlus Pad की कीमत बेहद कम हो गई है। ऐसे में अगर आईपैड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए वनप्लस आईपैड एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और पावरफुल बैटरी के साथ आता है। आइये ऑफर और इसकी खासियतों पर एक नजर डालते हैं।
OnePlus Pad Go के लॉन्च होते ही सस्ता हुआ OnePlus Pad
दरअसल, ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर OnePlus Pad को बंपर छूट के साथ उपलब्ध कराया है। साथ ही डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज जैसे ऑफर भी मिल रहे हैं। वनप्लस आईपैड दो स्टोरेज मॉडल में आता है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 6% की डिस्काउंट के साथ 35,499 रुपये में लिस्ट किया गया है जबकि, इसकी एमआरपी 37,999 रुपये है। इसी तरह अमेजन पर वनप्लस पैड के 12 GB RAM +256GB वेरिएंट को 39,999 रुपये के बजाय 6% की छूट के साथ 37,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ेंः 50MP कैमरा वाले Nothing Phone 1 पर 7500 रुपये की फ्लैट छूट, फोन 2 भी भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
OnePlus Pad: स्पेसिफिकेशन
वनप्लस का यह पैड Mediatek Dimensity 9000 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 12 GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 11.61 inch का डिस्प्ले और 9510 mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। इस वनप्लस के धांसू पैड में आपको रियर में 13.0 MP का प्राइमरी कैमरा और सामने की तरफ 8MP का कैमरा मिलेगा जिससे आप ऑफिस की मीटिंग सहित अन्य कार्यों को बेहतर विजुअल के साथ कर पाएंगे। वनप्लस पैड Android 13.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
43 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines