OnePlus Pad Go की बिक्री शुरु होने से पहले OnePlus Pad की कीमत हुई कम! जल्द खरीदें

OnePlus Pad Price Cut: वनप्लस Pad Go के लॉन्च होने के बाद मौजूदा मॉडल OnePlus Pad की कीमत कम हो गई है। डिवाइस पर बैंक ऑफर भी उपलब्ध है।

OnePlus Pad

OnePlus Pad Price Cut:  चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपने नए आईपैड OnePlus Pad Go को लॉन्च किया है, जिसकी बिक्री कल यानी 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। अब नए मॉडल की  बिक्री शुरु होने से पहले मौजूदा OnePlus Pad की कीमत बेहद कम हो गई है। ऐसे में अगर आईपैड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए वनप्लस आईपैड एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और पावरफुल बैटरी के साथ आता है। आइये ऑफर और इसकी खासियतों पर एक नजर डालते हैं।

OnePlus Pad Go के लॉन्च होते ही सस्ता हुआ OnePlus Pad

दरअसल, ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर OnePlus Pad को बंपर छूट के साथ उपलब्ध कराया है। साथ ही डिवाइस पर बैंक और एक्सचेंज जैसे ऑफर भी मिल रहे हैं। वनप्लस आईपैड दो स्टोरेज मॉडल में आता है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 6% की डिस्काउंट के साथ 35,499 रुपये में लिस्ट किया गया है जबकि, इसकी एमआरपी 37,999 रुपये है। इसी तरह अमेजन पर वनप्लस पैड के 12 GB RAM +256GB वेरिएंट को 39,999 रुपये के बजाय 6% की छूट के साथ 37,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है।

OnePlus Pad: स्पेसिफिकेशन

वनप्लस का यह पैड Mediatek Dimensity 9000 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 12 GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 11.61 inch का डिस्प्ले और 9510 mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। इस वनप्लस के धांसू पैड में आपको रियर में 13.0 MP का प्राइमरी कैमरा और सामने की तरफ 8MP का कैमरा मिलेगा जिससे आप ऑफिस की मीटिंग सहित अन्य कार्यों को बेहतर विजुअल के साथ कर पाएंगे। वनप्लस पैड Android 13.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ