OnePlus Pad Go: वनप्लस ने इस महीने की शुरुआत में वनप्लस पैड गो लॉन्च किया था और इसने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस टैबलेट में आपको 2.4k डिस्प्ले और 8,000 एमएएच बैटरी मिलती है। वनप्लस पैड गो उन लोगों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो एक सस्ता टैब ढूंढ रहे हैं। पर्फोमन्स के मामले में भी ये टेबलेट काफी शानदार है। भारत में वनप्लस पैड गो की सेल आज, 20 अक्टूबर से शुरू हो गई है। सेल के दौरान इस टैब पर जबरदस्त डील मिल रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Pad Go की कीमत
वनप्लस पैड गो की सेल आज यानी 20 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे शुरू हो गई। आप टैब को अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स स्टोर के साथ-साथ वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। पैड गो वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, रिलायंस, क्रोमा और अन्य ऑफलाइन पार्टनर आउटलेट्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
कीमत की बात करें तो वनप्लस पैड गो 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट वाईफाई के साथ 19,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। 8GB+128GB LTE वैरिएंट 21,999 रुपये में उपलब्ध है। दूसरी ओर, 8GB+256GB LTE वैरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। बता दें कि वनप्लस पैड गो के लिए प्री-ऑर्डरिंग 12 अक्टूबर से जारी है।
यह भी पढ़ेंः वनप्लस ने पेश किया अपना पहला धाकड़ Foldable Phone, कीमत 1,39,999 रुपये
OnePlus Pad Go के फीचर्स
वनप्लस पैड गो में बेजेल्स के साथ एक बड़ा, हाई रेसोलुशन डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस में 11.35-इंच का 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 2.4K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। बैटरी के मामले में, वनप्लस गो पैड 8,000 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आता है जो 33W सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वनप्लस का दावा है कि गो पैड में 514 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 40 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो वनप्लस पैड गो दोनों स्टोरेज वेरिएंट के लिए 4जी कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है। इसलिए, आपको अपना पसंदीदा कंटेंट देखने के लिए हमेशा वाईफाई कनेक्शन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
ये बेस्ट ऑप्शन भी देख लें
Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022)
गैलेक्सी टैब एस6 लाइट पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले एंड्रॉइड टैबलेट में से एक रहा है। जिसके बाद कंपनी ने इसका नया वेरिएंट 2022 में लॉन्च किया। 10.4 इंच डिस्प्ले से लैस ये टेबलेट इस सेगमेंट में काफी शानदार है लेकिन इसमें आपको केवल 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। टैब को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G चिप का यूज किया गया है।
खास बात यह है कि इस टैब में आपको एस-पेन का सपोर्ट मिलता है जो ढेर सारे फीचर्स के साथ आता है और इसे अपने सेगमेंट में सबसे बेस्ट टैब बनाता है। इसमें आपको पीछे 8-मेगापिक्सेल कैमरे, अच्छे स्पीकर, मोबाइल डेटा कनेक्टिविटी वाला एक वेरिएंट और एक बड़ी बैटरी मिलती है जो एक बार चार्ज करने पर 10-12 घंटे तक चलती है, हालांकि दोनों के प्राइस समान है इस लिए ये टैब नए वनप्लस टैबलेट के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
10 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines