OnePlus Pad 3 Launch Date Price in India: भारत में दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। वनप्लस 13एस को पेश कर दिया जा चुका है। इसके लॉन्चिंग के दौरान वनप्लस से अपने सबसे पावरफुल टैबलेट, वनप्लस पैड 3 से भी पर्दा हटा दिया है। इससे ये साफ हो चुका है कि ग्लोबली मार्केट समेत भारत में भी वनप्लस पैड 3 लॉन्च होगा। वनप्लस के पैड और पैड 2 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर वनप्लस पैड 3 भारत में एंट्री लेगा। इस नए टैबलेट को दमदार बैटरी और शानदार डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। आइए वनप्लस पैड 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Pad 3 Launch Price in India
भारतीय बाजार के लिए वनप्लस पैड 3 की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान भारत में वनप्लस पैड 3 के आने की सिर्फ पुष्टि की गई है, लेकिन ऐसा कुछ साफ नहीं कहा गया कि ये टैबलेट किस स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ भारत में लॉन्च होगा। अभी तक उपलब्धता और कीमत की घोषणा नहीं की गई है। जबकि, उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में वनप्लस पैड 3 को उपलब्ध कर दिया गया है। उम्मीद है कि वनप्लस पैड 3 की कीमत 40 हजार से 50 हजार रुपये तक के बीच हो सकती है।
OnePlus Pad 3 Design and Display
वनप्लस पैड 3 के डिजाइन और डिस्प्ले पर अगर गौर करें तो टैबलेट एक स्लिम डिजाइन और ऑल-मेटल बॉडी के साथ है। प्रीमियम लुक वाला ये टैबलेट अल्ट्रा-स्लिम 5.97mm है। एक अलग और अट्रैक्टिव लुक के लिए टैब के बैक में नया रीडिजाइंड कैमरा है। डिस्प्ले की अगर बात करें तो वनप्लस पैड 3 में 13.2 इंच का डिस्प्ले है, जो 3.4K रेजोल्यूशन, 12-बिट कलर डेप्थ और 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ है। वनप्लस पैड 3 के दो कलर ऑप्शन- स्टॉर्म ब्लू और फ्रॉस्टेड सिल्वर लॉन्च किए गए हैं।
OnePlus Pad 3 Tab Specifications
वनप्लस पैड 3 टैबलेट में 8 स्टीरियो स्पीकर्स हैं जिसमें 4 वूफर और 4 ट्वीटर लगे हुए हैं जिससे यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान शानदार साउंड का अनुभव हो सकेगा। वनप्लस 13एस फोन की तरह पैड 3 टैबलेट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो सबसे तेज और पावरफुल चिपसेट कहलाता है। मल्टीटास्किंग सपोर्ट के साथ आने वाले इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ये भी पढ़ें- OnePlus 13s भारत में लॉन्च, जानें कीमत, खासियत और सेल डेट
टैबलेट में ग्रेफीन आधारित वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी है। वनप्लस पैड 3 में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज है। अन्य खासियत की बात करें तो इस टैबलेट में 12,140mAh की बैटरी है, जो AAA गेमिंग के साथ 6 घंटे का बैटरी बैकअप, 70 दिनों का स्टैंडबाय टाइम और 17 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक की बैटरी यूज टाइम प्रदान करती है। इसके साथ 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट है जो सिर्फ 10 मिनट में टैबलेट को 18 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।
OnePlus Pad 3 Pre-Order and Offers
वनप्लस की ग्लोबल वेबसाइट (OnePlus.com) के अनुसार वनप्लस पैड 3 को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। वेबसाइट पर सब्सक्राइब का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इसके तहत पैड 3 को खरीदने के दौरान 30 डॉलर तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही OnePlus 13R को भी मुफ्त में पाने का मौका है। फिलहाल, भारतीय बाजार में खरीदने या प्री-ऑर्डर के लिए वनप्लस पैड 3 उपलब्ध नहीं है। ये ऑफर उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय के लिए है।
ये भी पढ़ें- Flipkart vs Amazon: कहां सबसे सस्ते में मिल रहा है iPhone 16? जानें कीमत पर छूट से लेकर अन्य ऑफर्स
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
9 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines