OnePlus Pad 2 launch date Features: वनप्लस ने 2024 की शुरुआत में पहले ही कई स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं और इससे पहले कंपनी ने पिछले साल OnePlus Pad को पेश किया था। अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही Next Gen OnePlus Pad 2 लॉन्च करने जा रही है लेकिन अब सभी के मन में ये सवाल बना हुआ है कि ये नया टैबलेट पिछले मॉडल से कितना बेहतर होगा। वहीं, टिपस्टर मैक्स जंबोर का दावा है कि वनप्लस पैड 2 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है यानी कंपनी इसे जुलाई में पेश कर सकती है।
पिछले साल लॉन्च हुआ था OnePlus Pad
हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने वनप्लस पैड को पिछले साल लॉन्च किया था और इसे 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था लेकिन क्या अभी नए वेरिएंट के लिए वेट करना सही है? या आपको पिछले साल वाला वनप्लस पैड खरीदना चाहिए? आइए इसके बारे में जानें
मिलेंगे हाई-एंड फ्लैगशिप फीचर्स
वनप्लस पैड 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है कि वनप्लस इसमें कई बड़े बदलाव करेगा। कुछ लक्स रिपोर्ट का दावा है कि इस बार हमें नए OnePlus Pad में एक ब्राइट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, ज्यादा स्टोरेज और कुछ बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि ये OnePlus Pad हाई-एंड फ्लैगशिप चिप से लैस होगा। खास बात यह है कि इसकी कीमत भी 40 हजार से कम होने की उम्मीद है।
कम कीमत पर खरीदने का मौका
वहीं, जो लोग नेक्स्ट GEN वनप्लस टैबलेट का इंतजार नहीं कर सकते, वे वनप्लस पैड भी खरीद सकते हैं। अच्छी बात यह है कि जो लोग इस डिवाइस को खरीदने की प्लान बना रहे हैं उन्हें यह अभी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है । फ्लिपकार्ट और अमेजन वनप्लस पैड को काफी कम कीमत पर बेच रहा है। साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए आप एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर भी ले सकते हैं।
ऐसे खरीदें OnePlus Pad सस्ते में
फ्लिपकार्ट आईसीआईसीआई बैंक और वनकार्ड बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये की छूट दे रहा है, जिससे कीमत कम होकर 32,999 रुपये हो जाती है। ईएमआई ऑप्शन पर भी कुछ खास ऑफर देखने को मिल रहे हैं। वहीं, Amazon भी OneCard क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
12 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
13 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
16 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
17 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
19 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines