OnePlus OxygenOS 15 Beta Rollout Schedule: वनप्लस ने हाल ही में अपने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम OxygenOS 15 को पेश किया है। Android 15 पर बेस्ड, इस नए OS के साथ कंपनी ने कई नए एआई-बेस्ड फीचर्स और नए प्रोसेसिंग एनिमेशन पेश किए हैं, जिनकी मदद से अब ऐप को खोलना, बंद करना और स्विच करना पहले से भी आसान हो गया है। कंपनी ने उन डिवाइस की भी एक लिस्ट जारी कर दी है जिसमें ये नया अपडेट जल्द ही देखने को मिल सकता है।
16 डिवाइस पर आएगा अपडेट…
वनप्लस के ऑफिशियल फोरम पर एक पोस्ट से पता चलता है कि एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 15 बीटा 16 डिवाइस पर उपलब्ध होगा और कंपनी ने बीटा रोलआउट टाइमलाइन शेयर की है। जब वनप्लस ने ऑक्सीजन ओएस 15 को पेश किया था, तो कंपनी ने कंफर्म किया था कि यह सॉफ्टवेयर अपडेट सबसे पहले उसके लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन वनप्लस 12 में देखने को मिलने वाला है।
किस फोन को कब मिलेगा अपडेट?
अब लेटेस्ट पोस्टर से भी ये साफ हो गया है सबसे पहले ये नया अपडेट वनप्लस 12, वनप्लस 12आर और वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन को 30 अक्टूबर से मिलेगा, जिसके बाद नवंबर में वनप्लस ओपन और वनप्लस पैड 2 को अपडेट रोल आउट किया जाएगा।
अगले महीने इन डिवाइस पर मिलेगा अपडेट
एक महीने बाद, कंपनी वनप्लस 11, वनप्लस 11आर, वनप्लस नॉर्ड 4, वनप्लस नॉर्ड सीई 4, वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट और वनप्लस पैड के लिए ऑक्सीजन ओएस 15 बीटा रोल आउट करना शुरू कर देगी। जनवरी में, वनप्लस वनप्लस 10 प्रो, वनप्लस 10टी और वनप्लस नॉर्ड 3 जैसे डिवाइस के लिए लेटेस्ट ऑक्सीजन ओएस बीटा वर्जन रोल आउट किया जाएगा।
टाइम लाइन में हो सकता है बदलाव?
वनप्लस 10आर और वनप्लस नॉर्ड सीई 3 को अगले साल फरवरी में बीटा वर्जन मिलेगा। हालांकि आपको ये बात दें कि इस टाइम लाइन में बदलाव भी हो सकते हैं, इसलिए कुछ डिवाइस को समय से पहले OxygenOS 15 मिल सकता है, लेकिन कंपनी कुछ डिवाइस के लिए इसे देरी से जारी कर सकती है।
ये भी पढ़ें: Amazon-Flipkart छोड़िए यहां 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा है iPhone 16, चेक करें नई कीमत
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
4 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
6 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines