OxygenOS 16 Launched: OnePlus ने भारत में OxygenOS 16 का लॉन्च कर दिया है. यह अपडेट न सिर्फ एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है, बल्कि इसमें कई नए और उपयोगी फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इसमें स्मूद एनिमेशन से लेकर AI बेस्ड Plus Mind जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो फोन को और स्मार्ट और पर्सनल बना देंगे. आइए जानते हैं आसान भाषा में क्या कुछ खास आया है इस अपडेट में.
स्मूद एनिमेशन
OxygenOS 16 में OnePlus ने Parallel Processing 2.0 टेक्नीक दी है. इसके जरिए ऐप ओपन करना, स्क्रीन पर स्वाइप करना और सिस्टम के अंदर मूवमेंट पहले से काफी स्मूद हो जाता है. यह तकनीक पिछले ऐक्शन के खत्म होने से पहले ही अगला ऐक्शन शुरू कर देती है, जिससे पूरा यूजर इंटरफेस बिना रुकावट के चलता है.
रिजाइजेबल आइकन
अब OnePlus यूजर्स को होम स्क्रीन पर ऐप आइकॉन और फोल्डर का साइज अपनी पसंद के हिसाब से बदलने की सुविधा मिलती है. टैबलेट यूजर्स के लिए भी इंटरफेस को और बेहतर बनाया गया है. अब आप एक साथ 5 ऐप्स को Open Canvas में, 3 ऐप्स को स्प्लिट व्यू में और 2 ऐप्स को फ्लोटिंग विंडो में चला सकते हैं.
लॉक स्क्रीन पर विजेट्स और नए थीम्स
OnePlus ने Flux Theme 2.0 के साथ नए मोशन फोटो और वीडियो वॉलपेपर का ऑप्शन दिया है, जिससे फोन की लॉक स्क्रीन और भी आकर्षक दिखती है. अब आप फुल-स्क्रीन Always-on Display में वॉलपेपर और जानकारी देख सकते हैं. साथ ही, इस बार लॉक स्क्रीन पर विजेट्स जोड़ने की सुविधा भी दी गई है. आप इन्हें अपनी थीम के अनुसार वर्टिकली या हॉरिजॉन्टली अरेंज कर सकते हैं.
Fluid Cloud के जरिए रियल-टाइम अपडेट
OxygenOS 16 में एक और बड़ा बदलाव है Fluid Cloud. इस फीचर से आपको रियल-टाइम में अलर्ट और अपडेट्स लॉक स्क्रीन पर ही दिखाई देंगे. चाहे वो Spotify का गाना हो, किसी मैच का स्कोर या फिर फूड डिलीवरी का स्टेटस अब सब कुछ बिना फोन अनलॉक किए दिखेगा.
नई डिजाइन और विजुअल एक्सपीरियंस
नए सॉफ्टवेयर में OnePlus ने विजुअल्स को भी काफी रिफ्रेश किया है. अब इंटरफेस में Gaussian blur, राउंड कॉर्नर और ट्रांसपेरेंट डिजाइन देखने को मिलेगा. ये बदलाव क्विक सेटिंग्स, होम स्क्रीन और ऐप ड्रॉअर में साफ दिखाई देंगे. क्लॉक और कैलकुलेटर जैसे बेसिक ऐप्स को भी नया लुक और बेहतर फंक्शनलिटी दी गई है.
Plus Mind: अब AI की होगी पर्सनल मदद
OxygenOS 16 में OnePlus ने Plus Mind फीचर को पूरी तरह अपग्रेड किया है. पहले यह सिर्फ स्क्रीनशॉट सेव करने तक सीमित था, लेकिन अब यूजर्स इसमें इमेज शेयर कर सकते हैं, वॉयस नोट (1 मिनट तक) रिकॉर्ड कर सकते हैं और लंबा स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं. इसका मतलब है कि आप किसी आर्टिकल या जरूरी जानकारी को एक जगह सेव कर सकते हैं.
सबसे खास बात यह है कि अब आप Plus Mind में सेव की गई चीजों के बारे में सवाल भी पूछ सकते हैं. OnePlus ने इसके लिए Gemini AI के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे आप Gemini ऐप में जाकर भी अपने स्क्रीनशॉट्स से जानकारी निकलवा सकते हैं.
ज्यादा पर्सनल और ज्यादा स्मार्ट एक्सपीरियंस
OxygenOS 16 अपडेट ने OnePlus के यूजर एक्सपीरियंस को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है. इस बार फोकस सिर्फ डिजाइन पर नहीं, बल्कि रियल-टाइम अपडेट और AI आधारित फीचर्स पर भी है. अगर आपके पास नया OnePlus फोन है, तो यह अपडेट आपके स्मार्टफोन को और पावरफुल और आसान बना देगा.
ये भी पढ़ें- अब इंस्टाग्राम पर PG-13 रूल्स, टीनेजर्स के लिए बड़ा बदलाव, पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
10 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
12 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines